विकसित भारत जी-राम (VB-GRAM) ग्रामीण योजना 2025 पर संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित

विकसित भारत जी-राम (VB-GRAM) ग्रामीण योजना 2025 पर संभाग स्तरीय
कार्यशाला आयोजित
दुर्ग। विकसित भारत जी-राम (VB-GRAM) ग्रामीण योजना 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पंचायत प्रतिनिधियों की क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से 3, 4 एवं 5 अगस्त तक तीन दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में दुर्ग, बालोद, कबीरधाम (कवर्धा), राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बेमेतरा जिलों के जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
कार्यशाला में विकसित भारत जी-राम ग्रामीण योजना 2025 के उद्देश्यों, ग्राम पंचायत विकास योजना, आजीविका संवर्धन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, योजनाओं के अभिसरण, वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शिता तथा ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही जनप्रतिनिधियों को पंचायतों के प्रभावी संचालन एवं योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।




