अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने ली जिले के सभी नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक


अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने ली जिले के सभी नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक
विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा
बालोद, 02 सितंबर 2026
अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में जिले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अधिकारी की उपस्थिति में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्री कौशिक ने विभागवार कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मुक्तिधाम योजना, एमआरएफ (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्य), अमृत मिशन, जल आवर्धन योजना, एसटीपी, नाला परिसर, पेयजल, मुख्यमंत्री की घोषणा की अद्यतन स्थिति, आवारा मवेशियों का प्रबंधन एवं गोठान योजना, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, कैच दी रैन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रगति), अधोसंरचना मद पोर्टल (टाइ्ड-अनटाइ्ड ग्रांट), राज्य प्रवर्तित योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, बिजली बिल (ऊर्जा बिल ऑडिट), राजस्व वसूली, लंबित वेतन भुगतान तथा वृक्षारोपण एवं शहर सौंदर्यीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर कलेक्टर श्री कौशिक ने जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।




