शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय इनोवेशन महाकुंभ 1.0 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवाचार करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि, प्रमाणपत्र, स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

बस्तर के युवाओं को मिला नवाचार और उद्यमिता के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म…
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय “Innovation Mahakumbh 1.0” के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवाचार करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
यह भव्य आयोजन बस्तर के विकास और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री टंक राम वर्मा , सांसद महेश कश्यप सहित अन्य गणमान्य जन एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।