छत्तीसगढ़
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्योंलय सभाकक्ष बालोद में ली प्रेस वार्ता

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्योंलय सभाकक्ष बालोद में ली प्रेस वार्ता

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में सुशासन तिहार 2026, जनगणना 2027, तांदुला नदी के पुनरूद्धार हेतु जल संसाधन विभाग जिला बालोद एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के मध्य हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) तथा दल्लीराजहरा स्थित बीएसपी उच्चतर माध्यतिक विद्यालय क्रमांक 02 एवं बीएसपी विद्यालय क्रमांक 30 में मौजूदा शिक्षा सत्र से प्रयास आवासीय विद्यालय के संचालन के संबंध में प्रेस वार्ता ली। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा, जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विजय सिंह कंवर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।




