छत्तीसगढ़
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयालदास बघेल ने एनआईटी रायपुर एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त ‘साइबर जागृति—साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता’ कार्यक्रम में नागरिकों से डिजिटल लेन-देन में सतर्कता बरतने की की अपील

साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है जागरूकता
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयालदास बघेल ने एनआईटी रायपुर एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त ‘साइबर जागृति—साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता’ कार्यक्रम में नागरिकों से डिजिटल लेन-देन में सतर्कता बरतने की की अपील

कार्यक्रम में फिशिंग, UPI/OTP फ्रॉड, पहचान की चोरी, सेक्सटॉर्शन और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए गए। UPI, OTP, पासवर्ड और निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने की सलाह दी गई।
साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें और साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सुशासन सरकार डिजिटल सुरक्षा के प्रति नागरिकों को जागरूक कर सुरक्षित साइबर समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है