Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ग्राम जगतरा में नवीन कृषि उपज मंडी के निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल का किया अवलोकन

कलेक्टर ने ग्राम जगतरा में नवीन कृषि उपज मंडी के निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल का किया अवलोकन

प्रस्तावित नवीन कृषि उपज मंडी में यातायात व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग आदि जरूरी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

बालोद, 05 अगस्त 2026

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम जगतरा पहुँचकर कृषि उपज मंडी बालोद के नवीन कार्यालय हेतु प्रस्तावित स्थल का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित मंडी सचिव एवं अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप ग्राम जगतरा में धान संग्रहण केन्द्र से लगे खाली जमीन में नवीन कृषि उपज मंडी के प्रस्तावित स्थल पर यातायात एवं वाहनों की पार्किंग आदि की जरूरी व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखने को कहा। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि यह स्थान राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े होने के कारण प्रस्तावित नवीन कृषि उपज मंडी के निर्माण करते समय यातायात व्यवस्था एवं वाहनों की पार्किंग आदि की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाना अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर ने कहा कि यहाँ पर नवीन कृषि उपज मंडी का निर्माण करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कृषि उपज मंडी में आने वाली कोई भी वाहन मुख्य मार्ग में खड़ी न रहे। उन्होंने कृषि उपज मंडी के सचिव को एसडीएम, तहसीलदार आदि से संपर्क कर तत्काल इसका नक्शा तैयार करने के निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि ग्राम सभा द्वारा इस स्थान पर नवीन कृषि उपज मंडी के निर्माण हेतु 30 एकड़ जमीन प्रदान करने हेतु विधिवत अनुमोदन भी कर दिया गया है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!