शासकीय कोमलदेव जिला अस्पताल परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार। 🔷 कांकेर पुलिस की त्वरित कार्यवाही में चोरी की वारदात का सफल खुलासा।

🟥 थाना सिटी कोतवाली
🟥 जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
🟥 दिनांक : 05.08.2026
🔷 शासकीय कोमलदेव जिला अस्पताल परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार।
🔷 कांकेर पुलिस की त्वरित कार्यवाही में चोरी की वारदात का सफल खुलासा।
🔷 आरोपी के कब्जे से चोरी की होंडा लियो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BG 2967, कीमत ₹30,000 बरामद।
🔷 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
🔳 घटना का संक्षिप्त विवरणः –
⏺️ पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
⏺️प्रार्थी घनश्याम शोरी, निवासी पंडीपारा हरनपुरी, थाना कोरर ने थाना सिटी कोतवाली कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 02 अगस्त 2026 को वह अपनी होंडा लियो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BG 2967 को शासकीय कोमलदेव जिला अस्पताल कांकेर की पार्किंग में खड़ी कर अस्पताल के अंदर भोजन देने गया था। कुछ समय बाद लौटने पर उसकी मोटरसाइकिल पार्किंग से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
⏺️रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 261/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
⏺️विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर वाहन की तलाश की गई। पतासाजी के दौरान शासकीय शराब दुकान पण्डरीपानी के पास संदेही नीरज नाग के कब्जे में उक्त मोटरसाइकिल पाई गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वयं के उपयोग के लिए अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।
⏺️आरोपी नीरज नाग पिता कृष्णा नाग, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम हाटकोगेंरा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BG 2967, कीमत लगभग ₹30,000 बरामद कर जप्त की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को दिनांक 04 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कांकेर में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
⏺️जांच के दौरान आरोपी के विरुद्ध पूर्व में अपराध क्रमांक 251/2024 के तहत भी आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाया गया।
🔳पुलिस टीम
इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र साहू, सहायक उपनिरीक्षक सोमेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक गीतेश्वर कुलदीप, आरक्षक रोशन राठौर, आरक्षक ईश्वर साहू एवं आरक्षक पुरन साहू की सराहनीय भूमिका रही।
📢कांकेर पुलिस की अपील
अपराधों की रोकथाम में पुलिस और आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस के अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।




