Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
क्राइम

थाना सिटी कोतवाली कांकेर – रूपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार

🟦 थाना – सिटी कोतवाली कांकेर

🟦 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़)

🟦 दिनांक – 08.09.2026

 

🟥 रूपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार ।

🟥 आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी, डाट पेन, ₹2,400 नगद एवं मोबाइल सहित ₹12,400 की संपत्ति जब्त ।

🟥 थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल कांकेर की संयुक्त कार्यवाही।

 

🔳घटना का संक्षिप्त विवरण :

⬜पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध नशा, जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध “उजियारा अभियान” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

 

⬜इसी क्रम में दिनांक 08.09.2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मोखलामांझी, अन्नपूर्णापारा कांकेर में एक व्यक्ति विभिन्न अंकों पर रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख रहा है।

 

⬜सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर एक व्यक्ति को विभिन्न अंकों के सामने रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कमलेश सोनी पिता अशोक, उम्र 41 वर्ष, निवासी अन्नपूर्णापारा कांकेर बताया।

 

⬜तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 03 नग सट्टा-पट्टी, 01 नीले रंग का डाट पेन, ₹2,400 नगद एवं रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन कीमत ₹10,000, कुल ₹12,400 की संपत्ति बरामद कर जब्त की गई।

 

⬜आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध क्रमांक 312/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी द्वारा सट्टा खेलना एवं खेलाना स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

🔳 गिरफ्तार आरोपी

कमलेश सोनी, पिता अशोक, उम्र 41 वर्ष, निवासी अन्नपूर्णापारा, कांकेर।

 

🔳 जब्त सामग्री

– 03 नग सट्टा-पट्टी

– 01 नग डाट पेन

– ₹2,400 नगद

– रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन – ₹10,000

– कुल जब्ती – ₹12,400

 

🔳 पुलिस टीम

थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, प्रधान आरक्षक नोहरू राम नेताम, आरक्षक संतोष मरकाम, चन्द्रशेखर वट्टी, अनिल मरकाम ।

 

साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र साहू, प्र.आर. सचिन शोरी, नारद देवांगन, यशवंत, ज्ञानचंद, भूपेश एवं महिला आरक्षक असमोतिन, निर्मला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

📢 कांकेर पुलिस की अपील

अपराध पर नियंत्रण पुलिस एवं आम जनता की साझी जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल कांकेर पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

 

📞’ अपराधिक हेल्पलाइन नंबर – 94791-55125

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!