नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार। 🔷 आरोपी द्वारा ब्लैकमेल कर वर्ष 2025 से लगातार बनाता रहा शारीरिक संबंध।

🟨 थाना – चारामा
🟩 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
🟦 दिनांक : 27 मई 2026
🔷 नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
🔷 आरोपी द्वारा ब्लैकमेल कर वर्ष 2025 से लगातार बनाता रहा शारीरिक संबंध।
🔷 थाना चारामा पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार।
⬜ घटना का संक्षिप्त विवरणः
श्रीमान पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के भीतर आरोपी को गिर0 कर न्यायालय में पेश किया गया। की गई।
⬜ प्रार्थिया द्वारा दिनांक 26.05.2026 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम आंवरी निवासी खिलेश्वर यादव द्वारा नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर एवं परिवार वालों को संबंध की जानकारी देने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाता था। आरोपी द्वारा दिनांक 10.09.2025 से 15.11.2025 तक लगातार जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया। रिपोर्ट पर थाना चारामा में अपराध क्रमांक 112/2026 धारा 64, 64(2)(ड), 87 बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
⬜ गिरफ्तार आरोपी का विवरण :
▪️ खिलेश्वर यादव पिता राजेश यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम आंवरी, थाना चारामा, जिला कांकेर।
⬜पुलिस टीम :निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर
सउनि सागर निषाद, सउनि टीकम दास सोने
महिला आरक्षक 806 रामिन दर्रो।
📢कांकेर पुलिस की अपील :
अपराध पर नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध अथवा अपराधिक गतिविधि की सूचना जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।




