Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री आवास योजना की बड़ी सौगात, 3.65 लाख आवासों की स्वीकृति पर बालोद भाजपा ने जताया आभार*

छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री आवास योजना की बड़ी सौगात, 3.65 लाख आवासों की स्वीकृति पर बालोद भाजपा ने जताया आभार*

बालोद। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान प्रदेश के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बड़ी सौगात दिए जाने पर बालोद जिला भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया है। हालिया घोषणा के तहत छत्तीसगढ़ के लिए 3 लाख 65 हजार प्रधानमंत्री आवासों से संबंधित स्वीकृति की जानकारी सामने आई है।

 

भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार का मूल मंत्र है कि देश के प्रत्येक गरीब परिवार को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन मिले। प्रधानमंत्री आवास योजना इसी संकल्प को साकार करने वाली महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि पक्का मकान केवल ईंट और सीमेंट से बना भवन नहीं, बल्कि गरीब परिवार के लिए सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का आधार है।

 

यशवंत जैन ने कहा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए आवास योजना के संबंध में की गई घोषणा प्रदेश के लाखों जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद और खुशी का संदेश है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार मिलकर विकास योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

बालोद भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। जिन परिवारों के लिए वर्षों तक पक्का मकान एक सपना था, उन्हें आज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अपने स्वयं के पक्के घर का सपना पूरा करने का अवसर मिल रहा है।

 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए आवासों की स्वीकृति से ग्रामीण और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छत्तीसगढ़ आगमन और प्रदेशवासियों के हित में की गई इस महत्वपूर्ण घोषणा के लिए भाजपा जिला संगठन की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भाजपा संगठन निरंतर कार्य कर रहा है। आवास, शौचालय, बिजली, पेयजल, उज्ज्वला गैस और अन्य मूलभूत सुविधाओं के माध्यम से गरीब परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

बालोद भाजपा जिला के कार्यकर्ताओ ने इस सौगात को छत्तीसगढ़ के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए विकास और सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

 

कमल पनपालिया

मीडिया प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!