Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

जिला भाजपा कार्यालय बालोद में मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

 

जिला भाजपा कार्यालय बालोद में मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

 

बालोद। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बालोद में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि संगोष्ठी में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

 

वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णकांत पावर ने डॉ. मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की चेतना को जागृत करने वाले महान राष्ट्रनिर्माता थे। भारतीय जनसंघ के संस्थापक के रूप में उन्होंने राष्ट्र की अखंडता एवं एकता के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। वे प्रख्यात शिक्षाविद्, कुशल प्रशासक, दूरदर्शी राजनेता एवं महान राष्ट्रभक्त थे।

 

जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने डॉ. मुखर्जी के जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म महान शिक्षाविद् सर आशुतोष मुखर्जी के परिवार में हुआ था। अपनी प्रतिभा के बल पर वे मात्र 33 वर्ष की आयु में कोलकाता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति बने। बाद में वे स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री बने, किंतु राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की। उन्होंने कहा कि देश के विभाजन के समय पश्चिम बंगाल एवं पंजाब के महत्वपूर्ण हिस्सों को भारत में बनाए रखने में डॉ. मुखर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कश्मीर में पृथक व्यवस्था का विरोध करते हुए उन्होंने “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उद्घोष किया तथा राष्ट्र की एकता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटाकर उनके सपनों को साकार किया गया।

 

जिला उपाध्यक्ष पवन सोनबरसा ने कहा कि अल्पायु में ही डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र को नई दिशा प्रदान की और अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार एवं चिंतन सदैव देश को प्रेरणा देते रहेंगे।

 

जिला प्रवक्ता जितेंद्र साहू ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के शब्दों में व्यक्ति की महानता उसकी आयु से नहीं, बल्कि उसके विचारों से मापी जाती है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं एवं अनेक राष्ट्रवादी संगठनों को प्रेरित कर रहे हैं।

 

भाजयुमो जिला अध्यक्ष गुलशन साहू तथा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष टी.आर. डहरे ने भी उनके जीवन एवं राष्ट्रहित में किए गए कार्यों को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया।

 

इस अवसर पर जिला मंत्री प्रेम साहू, कृष्ण ठाकुर,जुंगेरा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू,संजय साहू, विनोद जैन, नरेंद्र सोनवानी, लक्ष्मी साहू, चित्रसेन साहू, बीरेन्द्र साहू, दुर्जन साहू, संजय दुबे सहित बड़ी अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित ’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!