कुम्हारी के खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों का निधन

कुम्हारी के खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों का निधन
कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट में होमदास वैष्णव, लक्ष्मी वैष्णव, चांदनी वैष्णव एवं मासूम गोपिका वैष्णव की दुखद मृत्यु पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा आरबीसी 6-4 के तहत 4-4 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तत्काल घटनास्थल पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव,दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, विधायक रिकेश सेन डोमनलाल कौर्सेवाड़ा ईश्वर साहू, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडेय, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, दुर्ग कलेक्टर 

अभिजीत सिंह सहित जिला प्रशासन की टीम एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



