Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ग्राम नादिया में कबीर साहेब द्वार एवं मठ के विकास कार्यों हेतु 51 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव को 5 लाख रूपए की मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता राशि का चेक किया प्रदान

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ग्राम नादिया में कबीर साहेब द्वार एवं मठ के विकास कार्यों हेतु 51 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव को 5 लाख रूपए की मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता राशि का चेक किया प्रदान

राजनांदगांव 12 मई 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा आज अपने निवास कार्यालय में विभिन्न हितग्राहियों को मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किया गया तथा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम नादिया में कबीर साहेब द्वार कार्य हेतु मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत 40 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की तथा कबीर साहेब मठ ट्रस्ट नादिया विकासखंड डोंगरगांव को मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता राशि के तहत 11 लाख रूपए की स्वीकृति दी।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए राजनांदगांव की अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव को अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होने की तैयारी के लिए 5 लाख रूपए की मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इसी प्रकार अन्य हितग्राहियों को भी मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर चेक वितरण किया गया। जिसमें ग्राम आलीखुंटा निवासी नोमेश कुमार साहू, गोदावरी बाई, नम्मूलाल साहू को 30-30 हजार रूपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। किलापारा राजनांदगांव पूनम सोनी को शिक्षा हेतु 10 हजार रूपए तथा राजनांदगांव निवासी संतोष सोनी को इलाज हेतु 10 हजार रूपए की मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास श्रीमती पुर्णिमा साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!