Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में संयुक्त सुरक्षा बलों की कार्यवाही। 🟦वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान को लगातार प्रभावी रूप से संचालित करते हुए अलग-अलग क्षेत्रों से नक्सल डम्प सामग्री, हथियार एवं विस्फोटक बरामद।

🟥पुलिस अधीक्षक कार्यालय,
🟥जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
🟥दिनांक : 26 मई 2026

🟦 कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में संयुक्त सुरक्षा बलों की कार्यवाही।
🟦वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान को लगातार प्रभावी रूप से संचालित करते हुए अलग-अलग क्षेत्रों से नक्सल डम्प सामग्री, हथियार एवं विस्फोटक बरामद।

🟦जिला पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता के साथ सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी।

🟦 घटना का संक्षिप्त विवरण :
श्री सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज के निर्देशन में ,श्री दीपक तिवारी, डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर,श्री निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं श्री रणधीर सिंह गिल, सेनानी 40वीं वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा के मार्गदर्शन में जिले के सीमावर्ती संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है।

🟦इसी क्रम में जिला पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम के संयुक्त बल द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

🟦दिनांक 25.05.2026 को थाना कोयलीबेड़ा एवं जिला कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम गुमचूर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में चलाए गए संयुक्त सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल डम्प सामग्री बरामद की गई।
➡️बरामद सामग्री :-
◾ .303 रायफल राउंड – 42 नग
◾ 7.62 एसएलआर राउंड – 75 नग
◾ 5.56 रायफल राउंड – 21 नग
◾ 7.62 एमएम एसएलआर मैग्जीन फिलर – 02
◾ स्टील कंटेनर – 01 नग
◾ इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 06 नग (01 टूटा हुआ)
◾ नक्सल साहित्य।
➡️सर्च अभियान में शामिल टीम :-
◾ जगपाल, एसी 40वीं वाहिनी बीएसएफ
◾ अरविंद कुमार, इंस्पेक्टर 40वीं वाहिनी बीएसएफ
◾ नवीन प्रकाश सिंह, एसआई 40वीं वाहिनी बीएसएफ
◾ सौरभ यादव, एसआई 40वीं वाहिनी बीएसएफ
◾ नरेन्द्र नेताम, सउनि डीआरजी टीम कांकेर।

🟦 इसी प्रकार दिनांक 25.05.2026 को थाना परतापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पदालमस्पी केजंगल-पहाड़ी क्षेत्र में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान नक्सल डम्प सामग्री बरामद की गई।
➡️बरामद सामग्री :-
◾ देशी मेड पिस्टल – 01 नग
◾ टिफिन आईईडी – 01 नग (लगभग 02किग्रा.)
◾ पावर कंट्रोलर – 01 नग
◾ वायर
◾ बैटरी
➡️सर्च अभियान में शामिल टीम :-
◾ संपत टांडिया, सउनि डीआरजी टीम कांकेर
◾ मैनु भास्कर, प्र.आर. बीडीएस टीम कमांडर

🟦सुरक्षा बलों द्वारा बरामद सामग्री को सुरक्षित कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

🟦 कांकेर एवं नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। सुरक्षा बलों की सतत कार्यवाही से नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!