Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार के अंतर्गत बालोद जिले में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन निरंतर जारी ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम नर्राटोला में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार के अंतर्गत बालोद जिले में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन निरंतर जारी

ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम नर्राटोला में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर

जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारी हुए शामिल, शिविर में 86 आवेदनों का किया गया निराकरण

बालोद, 06 मई 2026
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनता के बीच पहुँचकर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी लेने तथा उन्हें शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु बालोद जिले में लगातार जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले के आदिवासी बहुल डौण्डी विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम नर्राटोला में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम नर्राटोला सहित शिविर में आसपास के 17 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में उपस्थित अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा, जनपद अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ो, जनपद उपाध्यक्ष श्री भोलाराम नेताम, जिला पंचायत सदस्य श्री मिथलेश निरोटी, एसडीएम श्री सुरेश साहू सहित अन्य अतिथियों के द्वारा हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण पूर्णता प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड वितरण, मत्स्य पालन प्रचार योजना 02 हितग्राहियों को मछली जाल के अलावा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ग्राम नर्राटोला के हितग्राहियों को शौचालय निर्माण हेतु 12-12 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि तथा शिविर में 05 दिव्यांग जनों को छड़ी एवं श्रवण यंत्र भी प्रदान किया गया। इसके साथ ही शिविर में हितग्राहियों को सामाजिक पेंशन योजना का स्वीकृति पत्र के अलावा स्कूली विद्यार्थियों को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। शिविर में कृषकों को डिजिटल किसान किताब, हितग्राहियों को नया राशन कार्ड का भी वितरण किया गया। इसके अलावा शिविर में राज्य शासन के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु मेडिकल बोर्ड लगाया गया था। इस दौरान मेडिकल बोर्ड में शामिल विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने पहुँचे 02 दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाया गया। इसके साथ ही शिविर मेें अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। शिविर में अतिथियों के द्वारा नन्हें-मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके अलावा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेंटकर उनके गोदभराई के रस्म को पूरा किया गया। ग्राम नर्राटोला में आयोजित शिविर में आज विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 402 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 86 आवेदनों को मौके पर निराकरण सुनिश्चित किया गया।
इस अवसर पर जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा ने सुशासन तिहार के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा शासन-प्रशासन के नुमाइंदों का आम जनता के बीच उपस्थिति सुनिश्चित कराकर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी लेने तथा जमीनी स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं की समुचित क्रियान्वयन का पड़ताल करने हेतु सुशासन तिहार का आयोजन किया गया है। जिससे कि आम जनता को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने आम नागरिकों को सुशासन तिहार के अंतर्गत उनके क्षेत्र में आयोजित होने वाली जनसमस्या निवारण शिविरों में अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने को कहा। श्री लकरा ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त शत प्रतिशत आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्राम नर्राटोला में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति पर सराहना व्यक्त की। कार्यक्रम को संबोेधित करते हुए जनपद अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ों ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा समाज के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। श्री कौड़ों ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन के लोगों के द्वारा आम जनता के बीच पहुँचकर धरातल में शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्वयन की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को सुशासन तिहार के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त मांगों एवं समस्याओं का पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ निराकरण करने को कहा। जनपद उपाध्यक्ष श्री भोलाराम नेताम ने भीषण गर्मी में भी नर्राटोला में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति की सराहना की। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समुचित निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही करने को कहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य श्री मिथलेश निरोटी ने शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने अंचल के प्रमुख मांगों पर प्रकाश डालते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को उनके समुचित निराकरण के उपाय सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर एसडीएम श्री सुरेश साहू ने सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम नर्राटोला सहित नर्राटोला कलस्टर में कुल 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से प्राप्त कुल आवेदनों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन से निर्देशानुसार सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों के समुचित निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। उल्लेखनीय है कि नर्राटोला खेल मैदान में आज आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम साल्हे, धोतिमटोला, चिखली, नर्राटोला, खैरवाही, आडेझर, कुमुडकट्टा, गुदुम, नलकसा, कोपेडेरा, मरकाटोला, कोटागांव, सल्हईटोला, कामता, अवारी, छिंदगांव और बम्हनी सहित 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण जन शामिल हुए थे। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित कुल 134, राजस्व विभाग से 74, कृषि विभाग से प्राप्त 53, विद्युत विभाग के 16, शिक्षा विभाग से 10 सहित विभिन्न विभागों से कुल 402 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से कुल 86 आवेदनों का निराकरण किया गया। आज आयोजित शिविर में जनपद सदस्य श्री तुलेश्वर हिचामी, श्रीमती साधना सोरी, ग्राम पंचायत नर्राटोला के सरपंच श्री हिंसाराम चिराम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा शिविर के नोडल अधिकारी अनिल कुमार छारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!