Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया वाटर ट्रिटमेंट प्लांट धनोरा का आकस्मिक निरीक्षण  निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर एक सप्ताह में सभी कंपोनेंट का अनिवार्य रूप से परीक्षण कराने के दिए निर्देश 

कलेक्टर ने किया वाटर ट्रिटमेंट प्लांट धनोरा का आकस्मिक निरीक्षण

निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर एक सप्ताह में सभी कंपोनेंट का अनिवार्य रूप से परीक्षण कराने के दिए निर्देश

समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत इस वाटर ट्रिटमेंट प्लांट से शीघ्र ही 27 गांवों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी

बालोद, 15 मई 2026

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम धनोरा में जल जीवन मिशन के तहत समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत निर्माणाधीन वाटर ट्रिटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाआंें का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्माणाधीन वाटर ट्रिटमेंट प्लांट को शीघ्र पूरा कर एक सप्ताह में वाटर ट्रिटमेंट प्लांट के सभी कंपोनेंट का अनिवार्य रूप से परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने वाटर ट्रिटमेंट प्लांट धनोरा के प्रत्येक घटकों के निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सागर वर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने वाटर ट्रिटमेंट प्लांट के नक्शे का अवलोकन कर निर्माण कार्य के प्रगति एवं इस समूह जल प्रदाय योजना में शामिल कुल 27 गांवों के संबंध में भी जानकारी ली। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने कलेक्टर श्रीमती मिश्रा को एमबीआर का निर्माण किए जाने की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों एमबीआर सहित धनोरा वाटर ट्रिटमेंट प्लांट के सभी घटकों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, केवल टेस्टिंग का कार्य ही शेष रह गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस वाटर ट्रिटमेंट प्लांट में 230 किलोलीटर एवं 290 किलोलीटर का दो एमबीआर का निर्माण किया गया है और इन दोनों एमबीआर का टेस्टिंग भी पूर्ण हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस वाटर ट्रिटमेंट प्लांट की क्षमता 4.5 एमएलडी है। उन्होने बताया कि 230 किलोलीटर पहला एमबीआर से 13 गांव एवं 290 किलोलीटर के दूसरा एमबीआर से 14 ग्रामों सहित कुल 27 ग्रामों में इस समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत ग्राम धनोरा में निर्मित इस वाटर ट्रिटमेंट प्लांट से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने इस निर्माणाधीन कार्य के शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। जिससे कि धनोरा सहित आसपास के कुल 27 ग्रामों को शीघ्र शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!