साजा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनरांका तहसील साहू संघ थानखमरिया में शपथ ग्रहण, आदर्श विवाह एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ संपन्न

साजा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनरांका तहसील साहू संघ थानखमरिया में शपथ ग्रहण, आदर्श विवाह एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही साजा विधायक माननीय श्री ईश्वर साहू जी, बेमेतरा विधायक माननीय श्री दीपेश साहू जी एवं छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) माननीय श्री जितेंद्र कुमार साहू जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजय साहू जी, जिला साहू संघ बेमेतरा के अध्यक्ष श्री नारद साहू जी, श्री दीपक साहू जी, तहसील साहू संघ के अध्यक्ष श्री बसंत साहू जी सहित जिला एवं तहसील स्तर के साहू समाज के पदाधिकारीगण, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




