राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बेमेतरा कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के अंतर्गत गठित महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों से सौजन्य भेंट कर उनके द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों की ली जानकारी।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बेमेतरा कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के अंतर्गत गठित महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों से सौजन्य भेंट कर उनके द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली।
राज्यपाल ने महिलाओं के आत्मविश्वास, परिश्रम और आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए उन्हें ग्रामीण विकास एवं सामाजिक परिवर्तन की सशक्त प्रेरणा बताया।
कार्यक्रम के दौरान महिला समूहों की दीदियों ने राज्यपाल को अपने द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न स्थानीय उत्पादों, जैविक खेती, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प एवं लघु उद्योग गतिविधियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। महिलाओं
इस अवसर पर राज्यपाल ने महिला समूहों की सदस्यों के उत्साह, समर्पण एवं कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने महिलाओं को निरंतर आगे बढ़ते रहने और अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।




