छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन से प्रदेशभर में 515 नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) का किया वर्चुअल शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन से प्रदेशभर में 515 नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) का वर्चुअल शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि इन नवीन सहकारी समितियों के शुरू होने से प्रदेश के किसान भाईयों को कम ब्याज दर पर ऋण के साथ ही गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद और जरूरी संसाधन स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही बैंकिंग, भंडारण और विपणन सुविधाओं के मजबूत होने से यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और गति देगी तथा अन्नदाताओं की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम , कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल , कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन , कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव , कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब , कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल
उपस्थित रहे।




