छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने किया जिला मुख्यालय बालोद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय बालोद का निरीक्षण

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने किया जिला मुख्यालय बालोद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय बालोद का निरीक्षण 



छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने आज जिला मुख्यालय बालोद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय बालोद का निरीक्षण किया। मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने जिला न्यायालय के निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट , अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट, अतिरिक्त न्यायाधीश पास्को कोर्ट आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डिजिटल एवं स्कैनिंग कक्ष, सर्वर रूम आदि का निरीक्षण किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय बालोद पहुंचने पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्याम लाल नवरत्न एवं अन्य न्यायाधीशों के अलावा जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत किया।




