Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत खलारी में हुआ नवीन सेवा सहकारी समिति का शुभांरभ

ग्राम पंचायत खलारी में हुआ नवीन सेवा सहकारी समिति का शुभांरभ

ग्राम पंचायत खलारी में नवीन सेवा सहकारी समिति का शुभांरभ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के हाथों सम्पन हुआ इस अवसर पर ग्राम पंचायत खलारी के डोम सेड 20 लाख रूपये की लागत का भूमिपूजन भी किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता संजय बैंस विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमेश साहू सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष हितेश साहू ग्राम सरपंच दुग्गा जी जनपद सदस्य प्रति उर्वशा मंडल के महामंत्री मितेंद्र वैष्णव युवा मोर्चा के अध्यक्ष सचिन साहू जी उपस्थित रहे सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना कर कार्यक्रम के मुख्यातिथि देवलाल ठाकुर जी द्वारा फीता काटकर सेवा सहकारी समिति का शुभांरभ किए ग्रामीण जन अब अपने गांव में ही सेवा सहकारी समिति पाकर हर्षित हुए
ग्राम सरपंच दुग्गा जी अपने स्वागत भाषण में कहा कि आज हमारे ग्राम के लिए गौरव भरा दिन है हमारे पूर्वज बहुत प्रयासरत रहे कि हमारे गांव में ही धान खरीदी हो खाद बीज सब यही मिले आज उनके सपनों को साकार प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने हमारे जन जन के नेता देवलाल ठाकुर जी के प्रयास से हम सफल हुए मै और पूरे ग्राम वासी माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ देवलाल ठाकुर जी का आभार व्यक्त करते है
पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमेश साहू जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वास्तव में जो खलारी के साथ आस पास के ग्रामीण जन अपने किसान हित की जो मांग था उसे हमारे मुख्यमंत्री जी ने देवलाल ठाकुर के अथक प्रयास से हम सफल हुए आप लोगों के बीच में सुशासन तिहार में प्रदेश के प्रवक्ता देवलाल ठाकुर जी ने वादा किया था कि हम आपके गांव में ही धान खरीदी होगी जो आज सकार हुआ सोमेश साहू जी ने ग्रामीण जनों को सहकारिता के विषय में भी विस्तार से संबोधित किए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता संजय बैंस ने कहा कि कोशिश ही कामयाब होती है और आपके कोशिशों को देवलाल ठाकुर जी का साथ मिला सोमेश साहू जी हितेश साहू का साथ मिला और आप सबके सहयोग से नवीन सेवा सहकारी समिति का शुभांरभ में हम सबको साक्षी होने का अवसर देने के लिए मै आपको धन्यवाद के साथ आप सभी को बधाई देता हु वास्तव में विष्णुदेव की सरकार किसान हितैषी है
कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता देवलाल ठाकुर जी ने कहा कि किसान जो चाहता है वैसा होता नहीं है पर प्रदेश की विष्णुदेव साय की सरकार है किसान जो चाह राह है उसे माननीय विष्णु देव साय जी साकार कर भी रहे है पूरे प्रदेश में 513 नवीन सेवा सहकारी समिति का आज शुभारम्भ माननीय विष्णुदेव साय जी ने शुभांरभ किए है जिसमें हमारे डौंडी ब्लाक में आठ नवीन सेवा सहकारी समिति का आज शुभांरभ हुआ है पहले हमारे किसान मांग करते करते थक जाते थे पूरा नहीं होता था मैने हमारे ब्लॉक में आठ जगह के लिए मांग किया था जिसे माननीय मुख्यमंत्री जी ने आठों जगह पूरा करके किसानों का मान बढ़ाया है भाजपा की सरकार संकल्पित है किसानों का आय बढ़ाने की दिशा में कार्य करने के लिए अभी हमारी सरकार 21 क्विंटल 3100 रुपए की भाव से धान खरीदी हुई और सभी किसानों के खाते में उनका पूरा पैसा आ गया मै आप सभी को बधाई देता हु अब आप को दूर की सफर तय नहीं करना पड़ेगा अब सब सुविधा आपके गांव में ही उपलब्ध होगी आपके गांव में ग्रामीण जनों के मांग पर कलां मंच परिसर में डोम सेड का भूमिपजन हुआ उसके लिए भी आप सभी को बधाई देता हु
कार्यक्रम के अंत में सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष हितेश साहू जी ने आभार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अमन दुग्गा द्वारा संचालित किया गया इस अवसर पर डॉ लीलाधर साहू बूथ अध्यक्ष मदन निषाद मोती यादव सम्हन नेताम मंजू चक्रधारी ग्राम पटेल अनिल निषाद सरपंच अड़जाल गीता भंडारी पलटू भूआर्य सहित सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक गोविंद यादव सहित सभी गांव के गणमान्य जन उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!