राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लोकभवन में वीडियों क्रांॅफेसिंग के माध्यम से अधिकारियों की ली बैठक महत्वपूर्ण विषयों पर की विस्तार से चर्चा

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लोकभवन में वीडियों क्रांॅफेसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधा रोपण एवं पर्यावरण संवर्धन, जैविक खेती, टी.बी उन्मूलन, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
राज्यपाल ने कहा कि विकास कार्यों के बेहतर परिणाम के लिए अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करना चाहिए और योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी रखनी चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से संपादित करने पर बल दिया।
राज्यपाल ने गोद ग्राम बिजली में जल संरक्षण को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से सभी शासकीय भवनों तथा प्रधानमंत्री आवासों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित किया जाए।
बैठक में जैविक एवं प्राकृतिक खेती की चर्चा करते हुए राज्यपाल ने किसानों को प्राकृतिक खेती और हाइड्रोपोनिक्स खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा।साथ ही राज्यपाल ने रेड क्रॉस की सदस्यता अभियान को व्यापक बनाने पर जोर दिया।
बैठक में राज्यपाल की उपसचिव सुश्री निधि साहू एवं श्री रूपेन्द्र कवि, गरियाबंद जिले के कलेक्टर श्री बी. एस उइके, सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।




