Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

नीर चेतना अभियान के अंतर्गत ग्राम झलमला में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

नीर चेतना अभियान के अंतर्गत ग्राम झलमला में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

गिरते भू-जल स्तर एवं पानी की समस्या को देखते हुए जल संचय, जन भागीदारी 2.0 के अंतर्गत ग्राम झलमला में नीर चेतना अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन ने जल सरक्षण और वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) का विशेष अभियान शुरू किया है। जनपद पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.एस. राजपुत के मार्गदर्शन में ग्रामवासीयों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। अभियान के तहत ग्राम पंचायत झलमला में एकता ठाकुर के घर श्रमदान के माध्यम से सोक पीट का निर्माण किया गया। ग्रामीणों से घर के छतों पर वर्षा जल संचयन प्रणाली लगाने, पानी व्यर्थ न बहाने और पारम्परिक जल स्त्रोतो को पुर्नजीवित करने जन समुदाय एवं बिहान समूह के माध्यम से वृंदावन कलस्टर सिवनी द्वारा रंगोली, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली एवं सोखता गढ्ढा का निर्माण कर जीवंत उदाहरण के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामवासीयों से पानी को अनमोल धरोहर मानकर उसका विवेकपूर्ण उपयोग करने की शपथ लेने का आग्रह किया गया साथ ही जन समुदाय एवं जनभागीदारी के द्वारा सोखता गढ्ढ़ा बनाने गली भ्रमण कर एवं घर-घर जाकर प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत केे सहायक परियोजना अधिकारी श्री नितेश साहू ने बताया कि ऐसे अभियान ग्रामीणों की सहभागिता से ही सफल होते है। सभी नागरिको से जल संरक्षण के प्रति सजग रहने और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, जनपद सदस्य श्री दुष्यंत साहू, सरपंच श्रीमत्ति चुम्मन ठाकुर, विकास विस्तार अधिकारी श्री अशोक कुमार धु्रव, डीएमएम श्री अजय सिंह एवं जनपद पंचायत बालोद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!