Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
क्राइम

अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री करने वाले आरोपी को आमाबेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार । 🔹 15 नग 500 एमएल की केन में रखी Medusa Premium Strong Beer बरामद।

 

🟥थाना आमाबेड़ा,

🟥जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)

🟥दिनांक – 17.06.2026

 

🔹अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री करने वाले आरोपी को आमाबेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

🔹 15 नग 500 एमएल की केन में रखी Medusa Premium Strong Beer बरामद।

🔹 कुल 07 लीटर 500 एमएल अंग्रेजी शराब, कीमत ₹3,750 की गई जप्त।

🔹 उजियारा अभियान के तहत आमाबेड़ा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।

 

🟦पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में संचालित ‘‘उजियारा अभियान’’ के अंतर्गत अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ श्री आशीष बंछौर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ श्री शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना आमाबेड़ा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

 

🟦दिनांक 16.06.2026 को थाना आमाबेड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गेड़गांव रोड़पारा निवासी हरेश नाग अपने घर के कमरे में बिक्री हेतु अवैध रूप से अंग्रेजी शराब संग्रहित कर रखा है। सूचना की तस्दीक कर थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई तथा बताए गए स्थान पर विधिवत आबकारी रेड कार्रवाई की गई।

रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी हरेश नाग पिता स्वर्गीय बीरसिंह नाग, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम गेड़गांव रोड़पारा के घर के कमरे की तलाशी लेने पर 15 नग 500 एमएल की केन में रखी Medusa Premium Strong Beer बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 07 लीटर 500 एमएल तथा अनुमानित कीमत ₹3,750 पाई गई।

 

🟦आरोपी के पास उक्त शराब रखने एवं बिक्री संबंधी कोई वैध दस्तावेज अथवा लाइसेंस नहीं पाए जाने पर शराब को मौके पर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना आमाबेड़ा में अपराध क्रमांक 15/2026, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

 

🟦आरोपी का विवरण

नाम – हरेश नाग ,पिता – स्वर्गीय बीरसिंह नाग

उम्र – 33 वर्ष ,निवासी – ग्राम गेड़गांव रोड़पारा, थाना आमाबेड़ा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।

 

🟦जप्त संपत्ति

• 15 नग 500 एमएल की केन में Medusa Premium Strong Beer

• कुल मात्रा – 07 लीटर 500 एमएल

• अनुमानित कीमत – ₹3,750

 

🟦सराहनीय पुलिस टीम:-

निरीक्षक विनोद कुमार साहू, उप निरीक्षक भुनेश्वर चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक महेश नेताम, आरक्षक चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा, आरक्षक विकास बघेल एवं महिला आरक्षक प्रतिभा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

🟦कांकेर पुलिस की अपील

◽अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पुलिस एवं आम जनता की साझा जिम्मेदारी है। आपकी एक छोटी सी सूचना भी किसी बड़े अपराध को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

◽ जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना प्राप्त करने हेतु अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। प्राप्त प्रत्येक सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!