Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
क्राइम

नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार । 

थाना चारामा

जिला उत्तर बस्तर कांकेर

दिनांक – 25.06.2026

 नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार ।

 24 घंटे के अंदर आरोपी को किया गया गिरफ्तार

 घटना का संक्षिप्त विवरण:- इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.)के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्री श्रीमाल (भा.पु.से)., योगेश साहू (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसीन खान (रा.पु.से.)े के पर्यवेक्षण में थाना चारामा के अपराध क्रमांक 134/26 धारा 137(2)64(1)BNS, 4 पाक्सो एक्ट के प्रकरण में मामले की गभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर थाना चारामा पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्व होने के 24 घण्टे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

 मामले में दिनांक 24.06.2026 को प्रार्थीया थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम साल्हेभाट के ओमन कुमार तारम सेे इसकी बहन की कुछ महीने पहले जान पहचान हुई थी और मोबाईल से बातचीत होती थी दिनांक 22.06.2026 को इसकी बहन चारामा बस स्टेशन मिलने बुलाया चारामा बस स्टेशन पहूंची कुछ देर बाद ओमन कुमार तारम बस स्टेशन चारामा आया और अपने नानी के घर मोटर सायकल मेें बैठाकर ग्राम दुखचेरा गुरूर में ले जाकर नाबालिक जानते हुये जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया एवं दिनांक 24.06.2026 को ग्राम पुरी के पास छोड़कर भाग गया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है ।

 गिरफ्तार आरोपीयों का विवरण:- (01) ओमन कुमार तारम पिता बृजलाल तारम उम्र 25 साल निवासी ग्राम साल्हेभाट थाना गुरूर जिला बालोद छ.ग.

 पुलिस टीम का विवरण:- निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर , पीएसआई हेमन्त मारगिया, सउनि सागर निषाद ,म.प्र.आर.791 ज्योति मिश्रा, आरक्षक 477, 553

 कांकेर पुलिस की अपील:- अपराध पर नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है इसी उददेश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देन के लिये पुलिस हेल्प लाईन नंबर 9479155125 संचालित की जा रही है , यहाॅ दी गयी हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!