Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
क्राइम

रूपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार। 🟦 थाना सिटी कोतवाली कांकेर एवं साइबर सेल कांकेर की संयुक्त कार्रवाई।

🟥थाना सिटी कोतवाली कांकेर
🟥जिला उत्तर बस्तर कांकेर
🟥दिनांक 12.08.2026

🟦 रूपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार।

🟦 आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी, डॉट पेन, नगदी ₹5,000 एवं ओपो कंपनी का मोबाइल फोन कीमती ₹10,000, कुल ₹15,000 की संपत्ति जब्त।
🟦 थाना सिटी कोतवाली कांकेर एवं साइबर सेल कांकेर की संयुक्त कार्रवाई।

🔳घटना का संक्षिप्त विवरण:-
⏹️पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध नशा, जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध “उजियारा अभियान” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

⏹️दिनांक 11.08.2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अन्नपूर्णापारा कांकेर निवासी चंगेश खान द्वारा मुक्तिधाम के पास विभिन्न अंकों पर रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखी जा रही है।सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू के आदेशानुसार उपनिरीक्षक रामेश्वर चतुर्वेदी हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मुखबिर के बताए स्थान पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

⏹️तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी, नीले रंग का डॉट पेन, नगदी ₹5,000 तथा ओपो कंपनी का मोबाइल फोन कीमती ₹10,000, कुल ₹15,000 की संपत्ति बरामद कर गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त की गई।

⏹️आरोपी द्वारा विभिन्न अंकों पर रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा खेलना एवं खिलाना पाए जाने पर उसके विरुद्ध धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 270/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

⏹️विवेचना के दौरान आरोपी द्वारा सट्टा खेलना एवं खिलाना स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण अजमानतीय होने से आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया।

🔳 गिरफ्तार आरोपी
चंगेश खान, पिता स्व. नवशाद अली, उम्र 55 वर्ष, निवासी अन्नपूर्णापारा, कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड: आरोपी के विरुद्ध पूर्व में जुआ एवं अन्य धाराओं के तहत कई अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है, जिनमें वर्ष 2022, 2023, 2024 एवं 2025 के प्रकरण शामिल हैं।

🔳 जब्त सामग्री
सट्टा-पट्टी – 01
नीले रंग का डॉट पेन – 01
नगदी रकम – ₹5,000
ओपो कंपनी का मोबाइल फोन – ₹10,000
कुल जप्ती – ₹15,000

🔳पुलिस टीम
निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, उपनिरीक्षक रामेश्वर चतुर्वेदी, आरक्षक संतोष मरकाम, वट्टी, अनिल मरकाम, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह श्याम, छेदन सोनकर, आरक्षक तीरथ दिवाकर एवं कृष्णा केसरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📢 कांकेर पुलिस की अपील
अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। जिले में किसी भी प्रकार की संदिग्ध, अवैध जुआ-सट्टा अथवा अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। कांकेर पुलिस द्वारा सूचना देने हेतु अपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। प्राप्त प्रत्येक सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!