Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

सीएसपी राजहरा श्री विकास पाटले के मार्गदर्शन राजहरा पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था, सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु एसडीएम राजहरा, व्यापारी संघ, परिवहन संघ, पत्रकार संघ, नगर पालिका के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के साथ की गई विशेष बैठक

पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण चव्हाण एवम् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन में सीएसपी राजहरा श्री विकास पाटले के मार्गदर्शन राजहरा पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था, सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु एसडीएम राजहरा, व्यापारी संघ, परिवहन संघ, पत्रकार संघ, नगर पालिका के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के साथ की गई विशेष बैठक—–

शहर एवं थाना क्षेत्र मे हो रही यातायात नियमों की उलंघन, सडक दुर्घटनाओं को देखते हुए श्री विकास पाटले नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा, श्री सुनील तिर्की थाना प्रभारी राजहरा द्वारा श्री सुरेश कुमार साहू एसडीएम राजहरा, व्यापारी संघ, परिवहन संघ, पत्रकार संघ, नगर पालिका के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें समस्त संघ के पदाधिकारियों के साथ मिलकर निम्न चर्चाएं हुई –
1. नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से रोकना
2. नो पार्किंग मे वाहन खडी न करना
3. निर्धारित गति म वाहन चलाना
4. वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करना
5. शराब या नशा करके गाडी न चलाना
6. दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनना
7. कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना
यातायात नियमों का उलंघन करने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की जावेगी साथ ही मवेशी को खुले स्थान मे छोडने से यदि मवेशी मे टकराने से एक्सीडेंट होती है तो मवेशी के मालिकों के विरूध्द भी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।
दिनांक 11.08.2026 को श्रीमान श्री विकास पाटले नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा, के हमराह श्री सुनील तिर्की थाना प्रभारी राजहरा एवं यातायात स्टाफ द्वारा सघन चेकिंग कर यातायात नियमों का उलंघन करने पर कार्यवाही की गई है जिसमें –
1. नेशनल हाईवे मे सफेद पट्टी के अंदर खतरनाक ढंग से वाहन खडी करने पर 03 ट्रक चालकों के विरूध्द धारा 285 बीएनएस के एफआईआर दर्ज किया गया साथ ही ट्रकों को भी जप्त किया गया है ।
2. 05 नाबालिक वाहन चालको के विरूध्द मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है ।
3. बुलेट मे मोडिफाईड सलेंसर लगाकर तेज आवाज मे बुलेट चलाने पर 01 चालक के विरूध्द प्रकरण मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है ।
4. शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक चालक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है ।
5. नो पार्किंग मे वाहन खडी वाले 03 चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है ।

पुलिस थाना दल्लीराजहरा मो0न0 9479192058

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!