Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
क्राइमछत्तीसगढ़

सॉफ्टवेयर कम्पनी में मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO ) एवं 10% शेयर होल्डर बनाने का झांसा देकर 43,44,900/- रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दंपत्ति गिरफ्तार।

 

📍 थाना पखांजूर

📍 जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)

📅 दिनांक – 15.05.2026

 

🔷 सॉफ्टवेयर कम्पनी में मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO ) एवं 10% शेयर होल्डर बनाने का झांसा देकर 43,44,900/- रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दंपत्ति गिरफ्तार।

🔷 ZEALAPP VIEW PRIVATE LIMITED के CEO आनंद चंदेल एवं उसकी पत्नी रेखा चंदेल को पखांजूर पुलिस ने मुंबई, महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार।

🔷 फर्जी दस्तावेज, फर्जी चेक एवं बिजनेस कार्ड के माध्यम से की गई थी ठगी।

 

🟥मामले का संक्षिप्त विवरण

◽प्रार्थी मनीष सोनी पिता एल.बी. सोनी द्वारा थाना पखांजूर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वर्ष 2021 से 2025 के मध्य ZEALAPP VIEW PRIVATE LIMITED के निदेशक आनंद चंदेल एवं उसकी पत्नी रेखा आनंद चंदेल द्वारा उसे कम्पनी में मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO) एवं 10 प्रतिशत पार्टनरशिप देने का झूठा प्रलोभन देकर विभिन्न किश्तों में कुल 43,44,900/- रुपये ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किये गये।

◽रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 84/2025 धारा 318(4), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान BNS की धारा 338,336(3) एवं 340(2)भी जोड़ी गई। घटना के पश्चात आरोपीगण फरार हो गये थे।

 

🟥पुलिस कार्यवाही

◽श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर श्री राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री रवि कुमार कुजूर के पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी पखांजूर लक्ष्मण केवट के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मुंबई रवाना किया गया।

◽पतासाजी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को मुंबई, महाराष्ट्र से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा फर्जी पहचान पत्र, बिजनेस कार्ड, फर्जी चेक एवं अन्य कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से शिकायतकर्ता से कुल 43,44,900/- रुपये प्राप्त करना स्वीकार किया गया।

◽दिनांक 13.05.2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर पखांजूर लाया गया एवं माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 

🟥गिरफ्तार आरोपी

➡️आनंद चंदेल पिता स्व. रामपाल चंदेल, उम्र 55 वर्ष

➡️रेखा आनंद चंदेल पति आनंद चंदेल, उम्र -47 वर्ष

निवासी बी-2002, आरएनए रॉयल पार्क, एम.जी. रोड, कांदिवली वेस्ट, मुंबई-400067

 

🟥 पुलिस टीम विवरण:-

निरीक्षक लक्ष्मण केवट, उपनिरीक्षक अनिल पालेश्वर, प्रधान आरक्षक कमल पाल, प्रधान आरक्षक गणेश उईके एवं महिला आरक्षक अगसिया कोड़ोपी का विशेष योगदान रहा।

 

📢कांकेर पुलिस की अपील:

किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!