Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
क्राइम

अन्धे कत्ल के प्रकरण में हल्बा पुलिस को मिली बड़ी सफलता। ➡️पुलिस ने आठ माह बाद सरपंच सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार ।

 

🟦चौकी हल्बा थाना नरहरपुर

🟦 जिला उ०ब० कांकेर

🟦दिनांक 26.05.2026

 

➡️अन्धे कत्ल के प्रकरण में हल्बा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

➡️पुलिस ने आठ माह बाद सरपंच सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार ।

➡️गांव का सरपंच निकला मास्टर माइंड ,जमीन खरीदी बिक्री में किये गबन राशि का उजागर होने की आशंका पर जहर देकर योजना बनाकर करायी हत्या ।

➡️चौकी हल्बा थाना नरहरपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस की कार्यवाही।

 

⬜ घटना का संक्षिप्त विवरणः-

दिनांक 28.07.2025 को ग्राम डुमरपानी के मिलन पटेल उम्र 75 वर्ष द्वारा जहर सेवन किये जाने से स्वास्थ्य खराब होने पर नरहरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां ईलाज के दौरान दिनांक 29.07.2025 को मिलन पटेल की मृत्यु हो गयी जिस पर गर्ग कर्मांक 63/2025 थारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान मृतक की पुत्री जागेश्वरी पटेल व गवाहों द्वारा शुरू से ही वतन पटेल के ऊपर शंका जाहिर किया जा रहा था। जिस आधार पर वतन पटेल को तलब कर कड़ाई से पूछताछ करने पर मिलन पटेल को शराब में जहर घोलकर पिलाना स्वीकार किया। जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों की दी गयी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, श्री योगेश साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में, श्री अविनाश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक (डीआरजी) के पर्यवेक्षण में चौकी हत्वा थाना नरहरपुर प्रकरण में तत्काल अपराध घटित होना पाये जाने पर अपराध क्रमांक 104/2026 धारा 103 (1), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और विशेष टीम गठित की जाकर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया मिलने पर आरोपी वतन पटेल से विस्तृत पूछताछ करने पर अन्य आरोपी सोनाराम सिन्हा, बिहारी लाल शोरी एवं सरपंच कंशराम नेताम द्वारा मिलकर षडयंत्र कर मिलन पटेल को जहर देना बताने पर सभी आरोपियों को पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया और पुलिस अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि, मृतक मिलन पटेल के द्वारा अप्रैल माह में अपने जमीन की बिकी 16 लाख 50 हजार रूपये में की गई थी, जिसमें सरपंच कंशराम नेताम, सोना राम सिन्हा व बिहारी लाल शोरी भी साक्षी एवं सहयोगी के रूप में गये थे और जमीन विकी से मिली रकम में इनके द्वारा हेर फेर किया गया था। खरीदी बिक्री की वास्तविक राशि मृतक मिलन पटेल और उनके परिजनों से छुपाया गया एवं केता द्वारा प्रदाय चेक भी सरपंच कंशराम नेताम ने अपने कब्जे में रखा हुआ था, जिसे शिकायत होने पर मृतक की पुत्री को दिया गया। जमीन बिक्री की जानकारी मृतक की बेटी को मिलने पर गांव में शिकायत करने व मीटिंग रखवाने पर सरपंच के द्वारा हेर फेर का उजागर न हो जाये इसलिए सरपंच कंशराम नेताम द्वारा दिनांक 27.07.2025 को बिहारी लाल व सोना राम को अपने घर बुलाकर 10000.00 रू., दो पौवा शराब व जहर की डिब्बी दी और वतन पटेल को देकर मिलन पटेल को पिलाकर मार दो कहा, तब सोना राम व बिहारी लाल, वतन पटेल से मिलकर शराब व जहर देकर मिलन पटेल को जान से मारने के लिए बोले वतन पटेल के द्वारा मना करने पर 10000.00 रु. देकर उसके मरने पर जमीन विक्री से और पैसा मिलेगा उसमें से और पैसा देगें बोले, जिस पर वतन पटेल मानकर 10000.00 रू., शराब व जहर की डिब्बी लेकर मिलन पटेल के घर गया और मिलन पटेल को एक स्टील गिलास में शराब के साथ जहर घोलकर पिला दिया जिससे मिलन पटेल स्वास्थ्य खराब हो गया और दिनांक 29.07.2025 को मिलन पटेल की मृत्यु हो गयी। आरोपी सरपंच कंशराम नेताम, सोना राम सिन्हा, बिहारी लाल शोरी व वतन पटेल द्वारा मिलकर षड़यंत्र कर शराब में जहर पिलाकर मिलन पटेल की हत्या करने का अपराध घटित करना पाये जाने पर विधिवत् दिनांक 26.05. 2026 को आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।

 

⬜गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड :-

01. वतन पटेल पिता गनसू राम पटेल उम्र 36 वर्ष, जाति मरार,

02. सोना राम सिन्हा पिता रूपनाथ सिन्हा उम्र 40 वर्ष जाति कलार,

03. बिहारी लाल शोरी पिता स्व० तुलसी राम शोरी उम्र 78 वर्ष जाति महार,

04. कंशराम नेताम पिता स्व. कृपाराम नेताम उम्र 46 वर्ष सभी निवासी ग्राम डुमरपानी चौकी हल्बा थाना

नरहरपुर, जिला उ०ब० कांकेर (छ.ग.)

 

 

⬜पुलिस टीम का विवरण :-

निरीक्षक कोमल भूषण पटेल, चौकी प्रभारी हल्बा, निरीक्षक सोमेश बघेल थाना प्रभारी नरहरपुर, सउनि चेतन साहू, राकेश स्वर्ण, पल्टू राम मंडावी, प्र.आर. 633 सुकदेव ध्रुव आर. 595 चन्द्रभान टेकाम, प्र० आर० 514 मनराखन मरकाम, आर. 319, 54, 352 1030, 1234, 937, 1000, 966, 1383, से. एवं चौकी हल्बा व थाना नरहरपुर स्टॉफ।

 

📢कांकेर पुलिस की अपील :-

अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है, इसी उद्देश्य से जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है। यहाँ दी गई हर सूचना एवंसूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!