Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
क्राइम

सट्टा के संगठित अपराध पर कांकेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। 🔷 सट्टा खिलाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

 

🔶 थाना – सिकसोड़

🔶 जिला – उ.ब. कांकेर

🔶 दिनांक – 08.04.2026

🔷 सट्टा के संगठित अपराध पर कांकेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

🔷 सट्टा खिलाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।

🔶 घटना का संक्षिप्त विवरण:

पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंछोर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में लगातार जुआ सट्टा के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है उसी क्रम में दिनांक 06.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कर्रेगांव के पास भर्री सागौन प्लांटेशन क्षेत्र में कुछ व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखकर लोगों को प्रलोभन देकर सट्टा खिला रहे हैं।

सूचना प्राप्त होते ही थाना सिकसोड़ एवं साइबर की संयुक्त टीम बनाकर बताए गए स्थान पर रेड कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपियों को सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। थाना सिकसोड़ में अपराध क्रमांक 06/2026 धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा सट्टा पट्टी लिखकर अवैध लाभ अर्जित करना स्वीकार किया गया। और आरोपियों से सट्टा खिलाने के सम्बन्ध में अन्य साक्ष्य संकलन भी किया गया।

 

🔶 गिरफ्तार आरोपी:

01.राजेश बघेल पिता – स्व. जयलाल बघेल, उम्र 41 वर्ष निवासी – कर्रेगांव स्कूल पारा, जिला उ.ब. कांकेर।

02.शेख शरीफ कुरैशी उम्र 52 वर्ष

निवासी – अंतागढ़, गढ़पारा, जिला उ.ब. कांकेर।

03.चंपालाल कोर्राम पिता – स्व. श्याम सिंह, उम्र 33 वर्ष निवासी – कर्रेगांव, तरियापारा, जिला उ.ब. कांकेर।

🔶 जप्त सामग्री:

• 01 नग सट्टा पट्टी ।

• नगद 10,320 रुपए।

• 03 नग मोबाइल फोन (Realme, Oppo, Infinix)

 

🔶 पुलिस टीम:

• निरीक्षक रामजी तारामे, थाना प्रभारी सिकसोड़।

• सहायक उप निरीक्षक तुमेश्वर साहू।

. सहायक उप निरीक्षक बकेश पटेल क्राइम टीम

• आरक्षक 905 सरजू नेताम।

• आरक्षक 829 कार्तिक सीनेंद्र।

• महिला आरक्षक 2211 दीपा नाग।

🔷 कांकेर पुलिस की अपील:

अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। आपकी एक छोटी सी सूचना भी बड़े अपराधों को रोकने में सहायक हो सकती है। जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा संदिग्ध/अपराधिक गतिविधियों की सूचना देने हेतु हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है।

📞 दी गई प्रत्येक सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!