Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
क्राइम

चोलामंडलम ट्रक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को धोखाधड़ी के मामले में किया गया गिरफ्तार। 🔷 करीब 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर वाहन ट्रांसफर नहीं करने का मामला।

// थाना भानुप्रतापपुर //

// जिला उ0ब0कांकेर //

 

🔷चोलामंडलम ट्रक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को धोखाधड़ी के मामले में किया गया गिरफ्तार।

🔷 करीब 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर वाहन ट्रांसफर नहीं करने का मामला।

 

🟦गिरफ्तार आरोपी :- संजय भास्कर तिवारी पिता स्व. सर्व दमन तिवारी उम्र 44 वर्ष निवासी बुधवारी बाजार नारायणपुर थाना नारायणपुर जिला नारायणपुर को किया गया गिरफ्तार।

 

🟦 मामले का संक्षिप्त विवरण :-

◽ प्रार्थिया सुनीता यादव पति भूपेंद्र यादव उम्र 26 वर्ष निवासी हरहरपानी थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर द्वारा थाना भानुप्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उन्होंने राहुल कुमार रोडे के साथ साझेदारी में वाहन खरीदने हेतु आरोपी संजय भास्कर तिवारी निवासी बुधवारी बाजार नारायणपुर से संपर्क किया था। आरोपी द्वारा नरेंद्र भोयर के नाम पंजीकृत 16 चक्का ट्रक क्रमांक CG 21 J 2472 को बिक्री करने हेतु कुल 29,42,722.73 रुपये में सौदा तय किया गया।

◽ सौदे के तहत प्रार्थिया से नगद 2,50,000 रुपये एवं राहुल आरदे के खाते से गूगल-पे के माध्यम से कुल 6,88,838 रुपये आरोपी की पत्नी सरिता राजपूत, मनदीप मिश्रा, दिनेश तथा चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी के नाम पर ट्रांसफर करवाए गए।

◽ राशि प्राप्त करने के बाद भी आरोपी द्वारा वाहन का नामांतरण प्रार्थिया के नाम पर नहीं कराया गया तथा छलपूर्वक धोखाधड़ी की गई। प्रकरण में थाना भानुप्रतापपुर में दिनांक 12.05.2026 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

🟦 पुलिस कार्यवाही :-

◽ मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री निखिल अशोक राखेचा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में, श्री आकाश श्रीमाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर के मार्गदर्शन एवं श्री शेरबहादुर सिंह ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ के दौरान संजय भास्कर तिवारी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

 

🟦पुलिस टीम का विवरण :-

◽ निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख (थाना प्रभारी)

◽ उप निरीक्षक रामप्रसाद सिन्हा

◽ प्रधान आरक्षक क्रमांक 1052 संदीप कुर्रे

◽ आरक्षक क्रमांक 722 विमल कांगे

◽ आरक्षक क्रमांक 2306 फत्तूराम हुसेंडी

 

👮 कांकेर पुलिस की अपील :-

◽ अपराध नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है।आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

◽ किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस की अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें।

◽ सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!