ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹46,000 की संपत्ति जब्त । 🟦 थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, व्हाट्सएप के माध्यम से चला रहा था सट्टे का कारोबार

🟥 थाना सिटी कोतवाली
🟥जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
🟥 दिनांक : 02 अगस्त 2026
🟦 ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹46,000 की संपत्ति जब्त ।
🟦 थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, व्हाट्सएप के माध्यम से चला रहा था सट्टे का कारोबार
🔳 घटना का संक्षिप्त विवरणः –
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध नशा, जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
◽इसी अभियान के तहत दिनांक 01 अगस्त 2026 को थाना प्रभारी के निर्देशानुसार पी.एस.आई. प्रज्ञा पैकरा हमराह स्टाफ के साथ शहर भ्रमण एवं अपराध नियंत्रण ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गोविन्दपुर खेल मैदान में एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप पर वर्ली मटका, कल्याण एवं राजधानी नाइट वर्ली मटका के विभिन्न अंकों पर हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है।
◽सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक घेराबंदी कर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर संदेही व्यक्ति मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सद्दाम हुसैन पिता चांद हुसैन, उम्र 32 वर्ष, निवासी बागोडार, जिला उत्तर बस्तर कांकेर बताया।
◽आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 02 मोबाइल फोन, जिनके माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था, एक प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AG 1826 तथा ₹5,000 नगद बरामद हुए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹46,000 है।
◽प्रारंभिक जांच एवं पूछताछ में आरोपी द्वारा मोबाइल और व्हाट्सएप के माध्यम से विभिन्न अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खेलना एवं खिलाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 256/2026 धारा 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। अपराध अजमानतीय होने के कारण आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
◽जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2013 में अपराध क्रमांक 220/2013 धारा 304 भादवि के अंतर्गत भी प्रकरण दर्ज है।
🔳 गिरफ्तार आरोपी
सद्दाम हुसैन, पिता चांद हुसैन ,उम्र – 32 वर्ष
निवासी – बागोडार, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
🔳 बरामदगी का विवरण
02 मोबाइल फोन (कीमत ₹11,000)
प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AG 1826 (कीमत ₹30,000)
नगद ₹5,000
कुल जब्ती – ₹46,000
🔳पुलिस टीम का विवरणः-
थाना प्रभारी तिजतेन्द्र साहू, उपनिरीक्षक मनोरथ जोशी, पी.एस.आई. प्रज्ञा, आरक्षक देवेन्द्र मण्डावी, लक्ष्मण भास्कर, म.आर. रसीदा बानो, एंव सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह श्याम, प्र.आर. सचिन शोरी,आरक्षक ज्ञान, सिंह ठाकुर, प्रणय यादव।
📢कांकेर पुलिस की अपील
◽कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध जुआ, सट्टा, नशा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें।
◽सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। पुलिस और जनता की साझेदारी से ही अपराधमुक्त एवं सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।



