Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन रायपुर में विभिन्न विभागों की जनोन्मुखी एवं महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की की विस्तृत समीक्षा

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन रायपुर में विभिन्न विभागों की जनोन्मुखी एवं महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की की विस्तृत समीक्षा

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और जनकल्याण केंद्रित विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने  मंत्रालय (महानदी भवन) में विभिन्न विभागों की जनोन्मुखी एवं महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने पांचवें राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन की अनुशंसाओं पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली तथा अधिकारियों को विकास कार्यों में और अधिक गति लाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ पहुँचना चाहिए। इसके लिए उन्होंने डेटा आधारित निगरानी प्रणाली (Data-driven Monitoring System) को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

 

बैठक के दौरान स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, खेल एवं युवा कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। साथ ही स्वास्थ्य, कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी, आदिम जाति विकास, पर्यटन, ऊर्जा एवं राजस्व जैसे महत्वपूर्ण विभागों की परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति का भी विस्तृत जायजा लिया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!