Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
खेल

बालोद के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में रचा इतिहास, राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित

*बालोद के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में रचा इतिहास, राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित*

राजिम में 8 एवं 9 मई 2026 को छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन (एम) एवं यूनिट ऑफ पावर लिफ्टिंग स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन से संबद्ध राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बालोद जिले के खिलाड़ियों कु. भूमि राजपूत एवं यश राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित किया।

17 वर्षीय कु. भूमि नेभवानी ने सब जूनियर महिला वर्ग की 58 किलोग्राम श्रेणी में भाग लेते हुए फुल पावर लिफ्टिंग, ओपन बेंच प्रेस, ओपन डेडलिफ्ट एवं ओपन स्क्वाट स्पर्धाओं में कुल 4 स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में उनका प्रदर्शन स्क्वाट – 60 किलोग्राम, बेंच प्रेस – 35 किलोग्राम तथा डेडलिफ्ट – 70 किलोग्राम रहा। कुल 165 किलोग्राम वजन उठाकर उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भूमि इससे पूर्व भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक एवं प्रथम स्थान प्राप्त कर बालोद एवं छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित कर चुकी हैं।

वहीं 19 वर्षीय यश राजपूत ने जूनियर पुरुष वर्ग की 66 किलोग्राम ओपन बेंच प्रेस स्पर्धा में 60 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक एवं प्रथम स्थान प्राप्त किया। यश इससे पूर्व कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं सहित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर बालोद जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

दोनों खिलाड़ी पूर्व में आगरा, उत्तरप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। खिलाड़ियों के लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए आगामी अगस्त माह में पश्चिम बंगाल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु दोनों खिलाड़ियों का चयन किया गया है। दोनों खिलाड़ियों ने भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का नाम रोशन करने का संकल्प व्यक्त किया।

दोनों खिलाड़ियों को प्रशिक्षक मुनींद्र कुमार साहू (सनी) द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतियोगिता के दौरान गोबरा नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ओम कुमारी साहू द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान कर मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर भाजपा नेता संजय साहू ने खिलाड़ियों की उपलब्धि को जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में बालोद के युवा लगातार नई पहचान बना रहे हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों को भाजपा बालोद जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख एवं भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन से मुलाकात कर आगे भी खेल के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करने हेतु प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि दोनों खिलाड़ियों के दादा स्वर्गीय होला मल सिंह राजपूत बालोद में भारतीय जनता पार्टी की नींव रखने वाले वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिलेभर के खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों में हर्ष का वातावरण है तथा सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!