Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
खेल

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में बालोद जिले की निकिता ठाकुर ने भारोत्तोलन में जीता स्वर्ण, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने दी बधाई

बालोद

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में बालोद जिले की निकिता ठाकुर ने भारोत्तोलन में जीता स्वर्ण,
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने दी बधाई
​बालोद, 29 मार्च 2026

जिले की खेल प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में बालोद जिले की होनहार बेटी निकिता ठाकुर ने ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ में स्वर्णिम सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। निकिता ने महिला 77 किलोग्राम भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) स्पर्धा में कुल 160 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
​निकिता की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले की कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने उन्हें और उनके परिवार को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
​निकिता की सफलता की सराहना करते हुए कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा ने कहा कि निकिता ने अपने कड़े परिश्रम, समर्पण और अटूट दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने इस जीत को पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि ​”निकिता ठाकुर की यह जीत केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि यह उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए जी-जान से जुटे हैं। उनका संघर्ष यह साबित करता है कि यदि मेहनत सही दिशा में हो और मार्गदर्शन उचित मिले, तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं है।”
उल्लेखनीय है कि ​आदिवासी विकासखंड डौंडी के ग्राम भर्रिटोला-36 की रहने वाली निकिता पिछले तीन वर्षों से वेटलिफ्टिंग का अभ्यास कर रही हैं। दल्लीराजहरा में कोच अनिता शिंदे के मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी तकनीक को बेहतर बनाया। निकिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग और अपनी कोच की प्रेरणा को दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!