Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
क्राइम

जिले में खनिज के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई

जिले में खनिज के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई

बालोद, 16 जून 2026
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत खनिज विभाग के द्वारा 16 जून 2026 को गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम देवरी ख एवं डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम घोटिया, पटेली एवं सिंघनवाही का औचक निरीक्षण किया गया। जिला खनि अधिकारी ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा निरीक्षण के दौरान रेत के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 01 हाइवा सीजी 07 सीएन 2697 एवं 06 टेªक्टर मय ट्राॅली सीजी 07 सीजी 7243, सीजी 24 ई 8175, सीजी 24 यू 5202, सीजी 24 यू 5201, सीजी 24 बीजेड 8673 एवं स्वराज 704 एफई को जप्त कर थाना/आरक्षी केन्द्र गुण्डरदेही व बालोद के अभिरक्षा में रखा गया है। प्रकरण में नियमानुसार खान व खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी खनिज जांच दल द्वारा खनिज के अवैध परिवहन, उत्खनन व भण्डारणकर्ताओं के विरूध्द निरंतर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!