Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
क्राइम

बैंक खाता खोलने पर 5,000 रू मिलेगा कहकर झांसा देकर लोगो से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी     बालोद पुलिस की गिरफ्त मे।

 

दिनांक 17.06.2026

–00–

. बैंक खाता खोलने पर 5,000 रू मिलेगा कहकर झांसा देकर लोगो से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी

बालोद पुलिस की गिरफ्त मे।

.आरोपी से पासबुक, एक वीवो कम्पनी का मोबाईल को किया गया जप्त।

.पीड़ित लोगो के बैंक खाता से 6,31,256 रू अज्ञात व्यक्ति द्वारा जमा करने एवं निकालनेे से बैंक

खाता सीज।

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी प्रेम सिंह देवांगन एवं अन्य ने संयुक्त रूप से रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी पुरानिक देवांगन ने बैंक खाता खोलकर देने पर प्रति माह 5000/- रूपए मिलने का झांसा देकर इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा बालोद में बारी-बारी से ले जाकर खाता खोलने के लिए 800-800 रूपए जमा कर खाता खुलवाकर नया सिम नम्बर लेकर बैंक खाता में लिंक करवाकर बैंक से मिले एटीएम कार्ड, एटीएम पिन एवं नए सिम को अपने पास रख लिया। प्रार्थी प्रेमसिंह देवांगन खाता में कुल 1,55,906/- रूपए, सोहन लाल तारम के बैंक खाता में कुल 2,50,007/- रूपए, डोमन देवांगन के बैंक खाता में कुल 36,527/- रूपए एवं किसुन देवांगन के बैंक खाता में कुल 1,88,816/- रूपए अज्ञात व्यक्ति द्वारा जमा करने एवं निकालनेे से बैंक खाता सीज हो गया। आरोपी पुरानिक देवांगन द्वारा प्रार्थी एवं गवाहों के बैंक खाते की एटीएम कार्ड, एटीएम पिन एवं खाता में लिंक सिंम को रख कर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 285/2026 धारा- 318(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी पुरानिक देवांगन को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर बताये कि अपने मोबाईल के फेसबुक एप्लीकेशन पर रिल्स वीडियो देख रहा था तभी रिल्स के स्क्रीन पर कैसिनो गेम के लिए बैंक खाता देने पर प्रति माह 5000/- रूपए मिलेगा जिसके लिए सम्पर्क करने मोबाईल नं. 9303757275 लिखा था जिसमे सम्पर्क करने पर कैसिनो गेम के लिए बैंक खाता देने पर प्रति माह 5000/- रूपए मिलेगा बताए। तब इन्होने ने प्रार्थी एवं अन्य लोगो को बारी-बारी से अपने साथ इंडियन ओवरसिज बैंक शाखा बालोद में ले जाकर बचत खाता खोलने के लिए 800-800 रूपए बैंक में जमा कर खाता खुलवाया था एवं चारो के नाम से नया सिम लेकर बैंक खाता में लिंक करवाया था। बैंक से खाता खुलने के समय तत्काल सभी का एटीएम कार्ड एवं एटीएम पिन मिला था जिसे अपने पास रखकर कोरियर के माध्यम से नाम विकास ग्राम बम्हनी खेरा तहसिल व जिला पलवल(हरियाणा) के पते पर भेजा एवं खाता खोलने के लिए रूपया लगेगा बोलने पर छ.ग. ग्रामीण बैंक शाखा दुधली में संचालित अपनेे बैंक खाता क्र. 7032046823 में बारी-बारी से कुल 5000/- रूपए भेजा था। आरोपी से छ.ग. ग्रामीण बैंक शाखा दुधली में संचालित बैंक खाता क्र. 7032046823 की पासबुक, वीवो कम्पनी का मोबाईल सिम नं. 6268314926 को जप्त किया गया व आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्र.आर. योगेश सिन्हा, आरक्षक लक्ष्मण साहू, आरक्षक बनवाली साहू का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

नाम आरोपीः- पुरानिक देवांगन पिता चेतन लाल देवांगन उम्र 34 वर्ष पता ग्राम कोरगुड़ा थाना व जिला बालोद (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!