Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: बालोद जिले की ’आंचल महिला संकुल संगठन’ को मिलेगा वेंडर का दर्जा, प्रशिक्षण संपन्न

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: बालोद जिले की ’आंचल महिला संकुल संगठन’ को मिलेगा वेंडर का दर्जा, प्रशिक्षण संपन्न
बालोद, 17 जून 2026
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में बालोद जिले के गुरूर विकासखंड में एक ऐतिहासिक पहल की गई है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी के कुशल निर्देशन में 17 जून 2026 को जनपद सभागार गुरुर मे ’आंचल महिला संकुल संगठन’ को योजना के तहत आधिकारिक वेंडर के रूप में पंजीकरण की प्रक्रिया की गई है। इसके पश्चात आज संगठन की सदस्य महिलाओं को विस्तृत तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
इस पहल के बाद आंचल महिला संकुल संगठन अब क्षेत्र में सौर ऊर्जा (सोलर पैनल) स्थापना, प्रचार-प्रसार और उससे जुड़ी सेवाओं में सीधे तौर पर भागीदारी कर सकेगा। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए आय के नए और स्थायी स्त्रोत खुलेंगे। सहायक परियोजना अधिकारी नितेश साहू ने बताया कि आयोजित इस प्रशिक्षण मे मुख्यतः महिलाओं को सोलर पैनल के कार्य सिद्धांत, क्षमता और स्थापना से जुड़ी बुनियादी जानकारियों से अवगत कराया गया। सूर्य घर योजना के पोर्टल पर उपभोक्ताओं का पंजीकरण करने, आवेदन प्रक्रिया को समझने और वेंडर ऐप के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता और बैंक लोन की प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया जिससे महिलाएं ग्रामीणों को आसानी से जागरूक कर सकें। प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। आंचल संकुल संगठन का वेंडर के रूप में चयन इस दिशा में एक बड़ा कदम है।
इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागीय अधिकारियों और विशेषज्ञों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में सहायक परियोजना अधिकारी श्री नितेश साहू, वेंडर रजिस्ट्रेशन हेतु राज्य नोडल श्री महेश जायसवाल, सहायक अभियंता सीएसईबी तथा ब्लॉक परियोजना प्रबंधक श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही आंचल महिला संकुल संगठन की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समूह की महिलाएँ प्रशिक्षण में शामिल हुईं। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के साथ साथ बिहान समूह महिलाओं को सोलर दीदी के रूप मे स्थापित भी करना है।
क्रमांक/334

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!