छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ शासन के खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के सचिव तथा सुकमा जिले के प्रभारी सचिव श्री राजेश सिंह राणा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन तिहार के आवेदनों की प्रगति की की समीक्षा

छत्तीसगढ़ शासन के खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के सचिव तथा सुकमा जिले के प्रभारी सचिव श्री राजेश सिंह राणा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन तिहार के आवेदनों की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ समय पर और प्रभावी ढंग से आम नागरिकों तक पहुंचे तथा सभी विभाग मिशन मोड में कार्य करें। बैठक में कलेक्टर श्री अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



