Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

बालोद में 19 मार्च को हिन्दू नववर्ष (गुड़ी पड़वा) पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा तैयारी प्रारंभ

बालोद में 19 मार्च को हिन्दू नववर्ष (गुड़ी पड़वा) पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा
तैयारी प्रारंभ
बालोद।
श्रीमद् जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी , जगद्गुरु रामानंदाचार्य दक्षिण पीठ नाणीजधाम (महाराष्ट्र) की प्रेरणा से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर हिन्दू नववर्ष (गुड़ी पड़वा) का पर्व पूरे भारतवर्ष में सनातन परंपरा के अनुसार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में भी रामानंदाचार्य सम्प्रदाय के भक्त-शिष्यों द्वारा प्रतिवर्ष भव्य शोभायात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इसी कड़ी में इस वर्ष जिला बालोद में दिनांक 19 मार्च 2026, गुरुवार को हिन्दू नववर्ष (गुड़ी पड़वा) के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन प्रस्तावित है। यह शोभायात्रा प्रातः 09:00 बजे माँ शीतला मंदिर प्रांगण, नया बस स्टैंड बालोद से प्रारंभ होकर कचहरी चौक, मधु चौक, बाजार चौक, पुराना बस स्टैंड, घड़ी चौक होते हुए पुनः माँ शीतला मंदिर प्रांगण में सम्पन्न होगी।
इस आयोजन में बालोद जिले के साथ-साथ धमतरी, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, कांकेर एवं राजनांदगांव से सैकड़ों गुरुभक्तों की उपस्थिति रहने की संभावना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रामानंदाचार्य सम्प्रदाय के भक्तों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं। इसके अंतर्गत शहर तथा आसपास के ग्रामों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा फ्लेक्स, बैनर और होर्डिंग के माध्यम से लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सनातन पर्व में सहभागी बन सकें।
आयोजकों ने जिले के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों के साथ इस हिन्दू नववर्ष की भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर सनातन संस्कृति के इस पावन उत्सव को सफल बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!