Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
क्राइम

अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार । 🟧 बान्दे पुलिस की विशेष टीम ने महाराष्ट्र निवासी आरोपी को भानुप्रतापपुर बस स्टैण्ड से पकड़ा

🟥 थाना बान्दे

🟥 जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)

🟥 दिनांक : 06 अगस्त 2026

 

🟧 अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार ।

🟧 बान्दे पुलिस की विशेष टीम ने महाराष्ट्र निवासी आरोपी को भानुप्रतापपुर बस स्टैण्ड से पकड़ा

🟧 आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद कांकेर जेल दाखिल किया गया।

 

🔳 घटना का संक्षिप्त विवरण :

◽ थाना बान्दे में प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि बान्दे निवासी ब्रोजेन पाल एवं महाराष्ट्र के पुणे निवासी सागर काले द्वारा प्रार्थिया के अश्लील फोटो एवं वीडियो बनाकर उन्हें वायरल किया गया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना बान्दे में अपराध क्रमांक 50/2026, धारा 308(3), 77, 79 बीएनएस एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

 

◽ जिला उत्तर बस्तर कांकेर में पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

 

◽इसी क्रम में प्रकरण में आरोपी सागर काले, पिता आसाराम काले, उम्र 29 वर्ष, निवासी महाराष्ट्र घटना के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना बान्दे पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी तथा विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी सागर काले दिनांक 05.08.2026 को छत्तीसगढ़ आया है तथा रायपुर से पखांजूर की ओर जा रहा है।

 

◽ सूचना पर थाना बान्दे पुलिस की विशेष टीम तत्काल रवाना हुई तथा भानुप्रतापपुर बस स्टैण्ड में घेराबंदी कर आरोपी सागर काले को हिरासत में लिया गया। आरोपी को थाना लाकर प्रकरण के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से प्रकरण से संबंधित मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

 

◽ गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय पखांजूर के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे कांकेर जेल दाखिल किया गया।

 

🔳 गिरफ्तार आरोपी का विवरण :

सागर काले, पिता आसाराम काले, उम्र 29 वर्ष, निवासी मानमोड़ो, तालुका जिंतुर, जिला परभणी, महाराष्ट्र।

 

🔳 बरामदगी का विवरण :

🔸 प्रकरण से संबंधित मोबाइल फोन।

 

🔳 पुलिस टीम :

निरीक्षक रामचन्द्र साहू, थाना प्रभारी बान्दे;उप निरीक्षक विवेक वर्मा;सहायक उप निरीक्षक देवनारायण बंजारे;प्रधान आरक्षक 190 सूर्यदेव कुंजाम;आरक्षक 1241 यशवंत मंडावी;आरक्षक 163 दिनेश नेताम;आरक्षक 1273 अमृत नेताम;

आरक्षक 1105 मोहन दुग्गा।

 

📢 कांकेर पुलिस की अपील :

◽कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति के अश्लील फोटो अथवा वीडियो को उसकी अनुमति के बिना बनाना, प्रसारित करना अथवा सोशल मीडिया पर वायरल करना गंभीर अपराध है। ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

 

◽अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना देने के लिए जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा अपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है।

 

◽सूचनाकर्ता की पहचान एवं दी गई सूचना पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!