Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
क्राइम

पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण चव्हाण (भा0पु0से0) के निर्देशन में मोटरसायकल चोरी के प्रकरण में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता

*दिनांक -02.08.2026*

*जिला बालोद (छ.ग)*

 

 

* *पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण चव्हाण (भा0पु0से0) के निर्देशन में मोटरसायकल चोरी के प्रकरण में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।*

* *अंतरजिला मोटरसायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश।*

* *01 मुख्य आरोपी एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से चोरी के 03 नग मोटरसायकल बरामद कर किया गया गिरफ्तार।*

* *बालोद शहर से अर्जुन्दा, गुण्डरदेही ,अण्डा, दुर्ग के सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज एनालिसिस व तकनीकी साक्ष्य से मिला आरोपियो का सुराग।*

* *साइबर सेल टीम बालोद व थाना बालोद पुलिस की रही विशेष भूमिका।*

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22/23.07.2026 के दरम्यानी रात को प्रार्थी के किराया के मकान नया पारा बालोद में घर के बाहर रखे एमटी यामाहा कम्पनी का मोटरसायकल *एमटी क्रमांक CG 23J8556* को अज्ञात आरोपी के द्वारा चोरी कर ले गया । प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 383/2026 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया । मामले को गंभीरता से लेते हूए पुलिस अधीक्षक बालोद *श्री किरण चव्हाण (भा0पु0से0)* के मार्गदर्शन एवं व सीएसपी राजहरा श्री विकास पाटले के पर्यवेक्षण में चोरी के प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी हेतु सायबर सेल बालोद व थाना बालोद से विशेष टीम गठित किया गया था। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बालोद शहर से अर्जुन्दा, गुण्डरदेही, अण्डा, पुलगांव के सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से एनालिसिस कर संदेही को चिन्हाकिंत किया गया। इस दौरान टीम जब घटना स्थल से आरोपियो को चिन्हांकित करके आगे बढने लगे तब आरोपी अपनी चतुराई दिखाते हुए मुख्य मार्गो से नही गुजर कर गांव देहात के कच्चे रास्तो से गुजर कर पुलिस को भ्रमित करने का बहुत प्रयास किया है किन्तु पुलिस की पैनी नजर के सामने आरोपियों की चतुराई नही चला अन्ततः पुलिस आरोपियो का पकड़ने में सफलता मिली। आरोपियो को पकड़ने के बाद बारिकी से पूछताछ करने पर एक आरोपी को विधि से संघर्षरत बालक होना पाया गया। मुख्य आरोपी प्रशांत साहू निवासी गंजपारा मिलपारा दुर्ग से पूछताछ करने पर बताया है कि दिनांक घटना की रात्रि को अपने पहचान के भाई बालक को साथ ले कर अपने नानी के गांव आमटी आया वहां खाना खाने के बाद मोटरसायकल चोरी का प्लान बनाया उस वक्त बारिश हो रहा था। तब अपनी नानी को घूम कर आते है कहकर दोनो बालोद नया पारा आयें जहा पर आये देखे घटना स्थल के पास खड़ी एमटी यामाहा कम्पनी का मोटरसायकल एमटी क्रमांक CG 23J8556 को चोरी कर दूसरे मोटरसायकल से टोचन कर ले गये। घर में पता न चले सोचकर चोरी के मोटरसायकल को बाद में बेचने के लिए ग्राम आमटी के नदी के किनारे नर्सरी में छिपाकर रख दिये थे। इस चोरी के स्वीकाररोक्ती पश्चात् आरोपी प्रंशात साहू ने दुर्ग व भिलाई क्षेत्र से 01 नग पल्सर, और 01 नग स्पेण्डर मोटरसायकल को भी चोरी करना बताया। आरोपी के कब्जे से 03 नग चोरी के मोटरसायकल बरामद किया गया।

 

आरोपियों का पता-

1.प्रशांत साहू पिता विष्णु साहू उम्र 23 साल पता ग्राम गंज मण्डी के पीछे गंजपारा दुर्ग ज्ञाना कोतवाली थाना दुर्ग जिला दुर्ग।

2.विधि से संघर्षरत बालक।

 

जप्त मशरूका-

* आरोपियो के कब्जे से चोरी 03 नग मोटरसायकल।

* घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल भी बरामद किया गया है।

 

उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी, गिरफ्तारी व सामान बरामदगी में विषेष भूमिकाः-

थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्र0आरक्षक नर्मदा कोठारी , आरक्षक मोहन कोकिला, रवि साहू ,नागेश साहू एवं साइबर सेल प्रभारी स0उ0नि धरम भूआर्य , प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, विवेक शाही,आरक्षक भोप सिंह साहू, विपिन गुप्ता, राहुल मनहरे, संदीप यादव, आकाश दूबे, पूरन देवांगन ,गुलझारी साहू का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!