Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अमृत सरोवर में हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अमृत सरोवर में हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

जिले के ग्रामीणों, नागरिकों एवं स्कूली बच्चों सहित सभी वर्ग के लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

बालोद, 21 जून 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत जिले में निर्मित 111 अमृत सरोवर में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में मनरेगा श्रमिक, स्कूली बच्चे, स्व सहायता समूह की सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं अधिकारी-कर्मचारियों सहित कुल 5870 लोक सहभागी बने। योगाभ्यास कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ाना है। इस अवसर पर अमृत सरोवर स्थलों पर योगाभ्यास, सरोवर संवाद एवं जन सहभागिता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ ही अमृत सरोवर के संरक्षण एवं रखरखाव के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए जन भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया। उल्लेखनीय है कि अमृतसर सरोवर ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता और सामाजिक चेतना के रूप में विकसित हो रहे हैं। इस अवसर पर अमृत सरोवर पर आयोजित कार्यक्रम में सरोवर संवाद के माध्यम से ग्रामीणों को वीबी जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय बालोद सहित जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों, नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों एवं स्कूलों में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस वर्ष 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए ’योगा फाॅर हेल्दी एजिंग’ थीम निर्धारित की गई है। योगाभ्यास कार्यक्रम में आज विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!