रायपुर संभाग से 242 एवं बिलासपुर संभाग से 133 हाजी हज्जन इस बार करेंगे मक्का मदीने की जियारत*

*रायपुर संभाग से 242 एवं बिलासपुर संभाग से 133 हाजी हज्जन इस बार करेंगे मक्का मदीने की जियारत*


*छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के तत्वावधान में प्रशिक्षण शिविर मेडीकल कॉलेज स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी सभागृह रायपुर में हज यात्रा पर जाने वाले आजमीनों को हज का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें लोगों को हज कमेटी द्वारा किए गए इंतजाम और कुछ तबदीलियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में हज्जे बैतुल्लाह जाने वाले जायरीनों ने प्रशिक्षण लिया।*
*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने हज यात्रियों को संबोधित करते हुए सभी हाजियों की सफल एवं सुखद हज यात्रा की कामना करते हुए सभी हाजियों से देश एवं प्रदेश की खुशहाली व तरक्की की दुआ करने की अपील की, हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग ने सभी हज यात्रियों को बधाई दी
*प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि म श्याम बिहारी जायसवाल जी,माननीय मंत्री अल्पसंख्यक विभाग छत्तीसगढ़ शासन, विशेष अतिथि श्री अमरजीत छाबड़ा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग, श्री रमेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, एवं भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान, श्रीमती नजमा अजीम खान, हज कमेटी के सदस्यगण मौलाना मेहताब अलम ,मौलाना अमीर बेग, गुलाम रहमान खान,साजिद पठान साहब, कार्यालय प्रभारी, इसराइल खान, नासिर खान, अमिक खान, मोबिन खान, हाजी अब्दुल रहीम, हाजी फहीम खान, मुतवल्ली, शहर जामा मस्जिद, मौलाना शहाबुद्दीन, सहित सभी हज में जाने वाले हाजी साहेबान,मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।*




