पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा जिला बालोद पुलिस का वार्षिक निरीक्षण, रक्षित केंद्र में वृक्षारोपण एवं थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।*

*◆ पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा जिला बालोद पुलिस का वार्षिक निरीक्षण, रक्षित केंद्र में वृक्षारोपण एवं थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।*
*◆ वार्षिक निरीक्षण परेड में जवानों के टर्नआउट, अनुशासन एवं स्वास्थ्य का किया गया परीक्षण।*
◆ पुलिस लाइन, रक्षित केंद्र, वाहन शाखा एवं थाना कोतवाली बालोद का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं, संसाधनों एवं CCTNS कार्यों की समीक्षा।
*◆ ऑनलाइन FIR पंजीयन, CCTNS ऑपरेटरों की कार्यकुशलता एवं AI टूल्स के उपयोग पर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।*
*◆ रक्षित केंद्र बालोद परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।*
*◆ थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक लेकर अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, लंबित प्रकरणों एवं जनसेवा संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा.
*◆ बालोद पुलिस की अनुशासित एवं प्रभावी पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था, ड्यूटी प्रबंधन एवं बलवा ड्रिल की सराहना कर अधिकारी-कर्मचारियों का बढ़ाया मनोबल।*
*◆ पुलिस दरबार आयोजित कर अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर शाखा प्रभारियों को निराकरण हेतु दिए निर्देश।*
*◆ प्रोफेशनल पुलिसिंग, अनुशासन, टीम वर्क एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का दिया संदेश।*
—
आज दिनांक 03.07.2026 को रक्षित केंद्र बालोद में *पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य* द्वारा जिला बालोद पुलिस का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, एसडीओपी श्री बोनीफास एक्का, डीएसपी श्रीमती माया शर्मा, डीएसपी मुख्यालय श्रीमती श्रुति चक्रवर्ती, सीएसपी राजहरा श्री विकास पाटले, परेड कमांडर श्रीमती रेवती वर्मा सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी तथा जिले के अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम वार्षिक निरीक्षण परेड आयोजित की गई, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक ने सलामी ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारी एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासित कार्यशैली बनाए रखने पर बल दिया, निरीक्षण परेड में उपस्थित उत्तम वेशभूषा वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरस्कार दिया।
इसके पश्चात वाहन शाखा का निरीक्षण करते हुए पुलिस वाहनों की स्थिति, रखरखाव, उपयोगिता एवं उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही रक्षित केंद्र, एवं अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं संसाधनों की विस्तृत समीक्षा की गई।
निरीक्षण उपरांत आयोजित पुलिस दरबार में अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके निराकरण हेतु संबंधित समस्त शाखा प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
अपने उद्बोधन में पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिषेक शांडिल्य ने अनुशासन, प्रोफेशनल पुलिसिंग, टीम वर्क, तकनीकी दक्षता एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से समन्वय एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।
दरबार उपरांत पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रक्षित केंद्र बालोद परिसर में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संदेश दिया।
इसके उपरांत पुलिस कार्यालय बालोद में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित अपराधों एवं शिकायतों के निराकरण, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, वारंट तामिली, गुम इंसानों की खोज, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को गुणवत्तापूर्ण विवेचना, समयबद्ध कार्रवाई, तकनीक आधारित पुलिसिंग एवं आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश.
थाना कोतवाली बालोद का निरीक्षण कर ऑनलाइन FIR पंजीयन, CCTNS कार्यों, डिजिटल अभिलेखों एवं तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने AI आधारित आधुनिक तकनीकों एवं डिजिटल टूल्स का अधिकतम उपयोग कर पुलिस कार्यों को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।






