80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम, बालोद में मुख्य अतिथि माननीय श्री गजेन्द्र यादव, शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया गया ध्वजारोहण।* *🔹छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” के तहत माननीय मंत्री महोदय एवं कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सेल्फी लेकर साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने का दिया

📅 दिनांक : 15 अगस्त 2026
*🚔 बालोद पुलिस*
*🔹 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम, बालोद में मुख्य अतिथि माननीय श्री गजेन्द्र यादव, शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया गया ध्वजारोहण।*
*🔹 🇮🇳 छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” के तहत माननीय मंत्री महोदय एवं कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सेल्फी लेकर साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने का दिया
संदेश।*
*🔹 📱 स्टेडियम में उपस्थित करीब 1000 लोगों सहित प्रदेशवासियों से साइबर जागरूकता की सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने एवं साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील।*
*🚔जिला बालोद पुलिस द्वारा “साइबर जागृति अभियान” को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक 07 सप्ताह में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित।*
बालोद। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम, बालोद में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि माननीय श्री गजेन्द्र यादव, शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।
🇮🇳 छत्तीसगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों से बचाव एवं आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता संदेश दिया गया। इसी क्रम में माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव द्वारा साइबर जागरूकता की सेल्फी लेकर साइबर अपराधों के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
📱 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा भी साइबर जागरूकता की सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई तथा आमजन से साइबर अपराधों के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहने की अपील की गई।
👮♂️ पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) द्वारा भी जिलेवासियों से अपील की गई कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, OTP, PIN, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
👥 माननीय मंत्री महोदय एवं कलेक्टर महोदया द्वारा स्टेडियम में उपस्थित करीब 1000 लोगों सहित प्रदेशवासियों से अपील की गई कि वे भी साइबर जागरूकता की सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करें तथा साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने में सहभागी बनें।
*🔐 सात सप्ताह में अलग-अलग विषयों पर जागृति अभियान*
🔹 पहला सप्ताह: स्कूल एवं कॉलेजों में डिजिटल सतर्कता और बुनियादी साइबर सुरक्षा।
🔹 दूसरा सप्ताह: बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों में वित्तीय धोखाधड़ी एवं UPI सुरक्षा।
🔹 तीसरा सप्ताह: वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल अरेस्ट एवं फर्जी कॉल पर टाउन हॉल।
🔹 चौथा सप्ताह: महिला कॉलेजों एवं सामुदायिक समूहों में स्मार्टफोन प्राइवेसी एवं सुरक्षित ब्राउज़िंग।
🔹 पांचवां सप्ताह: रोजगार कार्यालय, ITI एवं कौशल विकास केंद्रों में जॉब फ्रॉड एवं फिशिंग से बचाव।
🔹 छठवां सप्ताह: डेटा प्राइवेसी एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर जागरूकता।
🔹 सातवां सप्ताह: ग्राम पंचायतों एवं निकायों में गांधी जयंती के अवसर पर “साइबर मुक्त छत्तीसगढ़” संकल्प अभियान।
📢 जिला पुलिस टीमों एवं स्थानीय थानों द्वारा चौक-चौराहों, बाजारों, पार्क एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर-बैनर एवं QR Code के माध्यम से अभियान का प्रचार किया जाएगा। साथ ही पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को साइबर जागरूकता सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
📅 02 अक्टूबर 2026, गांधी जयंती के दिन “साइबर जागृति अभियान” का समापन किया जाएगा। इसका उद्देश्य जिले के प्रत्येक वर्ग को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित एवं साइबर सजग समाज का निर्माण करना है।
🛡️ बालोद पुलिस की अपील — साइबर अपराध के प्रति जागरूकता ही डिजिटल सुरक्षा की पहली कड़ी है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करें।




