Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

बालोद से अंतागढ़ तक गूंजा विकास का संदेश प्रगति पथ यात्रा के तहत बालोद से अंतागढ़ तक रेल यात्रा की गई आयोजित

 

 

बालोद से अंतागढ़ तक गूंजा विकास का संदेश

केंद्र सरकार के 12 साल के सफल कार्यकाल और उसकी जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा के एक राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान ‘प्रगति पथ यात्रा’ के तहत बालोद से अंतागढ़ तक रेल यात्रा आयोजित की गई।

 

ताडोकी स्टेशन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व संसद एवं विधायक विक्रम उसेंडी जी ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया, और इस प्रगति यात्रा व मोदी जी के 12 साल के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान किया।

 

इस विशेष रेल यात्रा में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी चंद्राकर,महामंत्री द्वय राकेश छोटू यादव, सौरभ लुनिया, होरीलाल रावटे, प्रतिभा चौधरी,तोरण लाल साहू,कमलेश सोनी,ठाकुर राम चंद्राकर,टिनेश्वर बघेल, हरीश कटझरे, प्रेम साहू, निशा योगी, मनीष झा, सुरेंद्र देशमुख, विनोद जैन, कमल पनपालिया, मोपेन्द्र साहू, समर्थ लाखानी,सहित सभी मंडल के अध्यक्ष गण सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित बड़ी संख्या में जिले के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

 

जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के आव्हान पर प्रगति यात्रा कार्यक्रम में जिले के सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

मोदी जी के 12 साल बेमिसाल के कार्यों एवं जनता की दीर्घकालिक मांग को पूरा करते हुए रेल मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार सहित रेल्वे स्टेशनों को भव्यता व सर्वसुविधा युक्त बनाते हुए जन अपेक्षाओं के अनुरूप मोदी जी के विकास कार्य को दर्शाता है।

 

यह विशेष यात्रा बालोद जिला के गुंडरदेही से केवटी तक सामूहिक रेल यात्रा के रूप में आयोजित की गई।

जिसका उद्देश्य रेलवे विकास जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां एवं जनता की राय को प्रत्यक्ष रूप से समझना,रेलवे विकास एवं जनकल्याण कार्यों की उपलब्धियां से जनता को अवगत कराना साथ ही जन-जन तक विकास की कहानी पहुंचना इस यात्रा का प्रमुख लक्ष्य था।

रेल यात्रा के दौरान प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष ने ट्रेन के डिब्बों में जाकर आम जनता, ग्रामीणों और सह-यात्रियों से मुलाकात की। उन्होंने केंद्र सरकार की पिछले 12 वर्षों की प्रमुख योजनाओं के जमीनी स्तर पर मिल रहे लाभों को लेकर फीडबैक लिया।

 

प्रदेश महामंत्री श्री जैन ने बताया, बालोद से अंतागढ़ रेल मार्ग खुद में एक ऐतिहासिक विकास परियोजना का हिस्सा है, जो इस आदिवासी बहुल और दूरदराज के अंचल को मुख्यधारा से जोड़ता है।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देशमुख ने इस यात्रा के जरिए बस्तर और उससे सटे इलाकों में कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुए बड़े बदलावों को जनता के सामने रेखांकित किया।

राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और विकसित भारत, मोदी जी के विजन जन् कल्याणकारी योजनाओं को यात्रियों के साथ साझा करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके विचारों से अवगत कराया।

इस यात्रा में लगभग 450 कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

इस प्रगति पथ यात्रा सफल कार्यक्रम के प्रभारी जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव एवं सह प्रभारी,सोमेश सोरी व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गुलशन साहू थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!