बालोद जिले को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन*🚑 *14 प्रकार के साक्ष्य संग्रहण, वैज्ञानिक जांच एवं विश्लेषण की सुविधाओं से लैस*



*दिनांक: 23.05.2026* *बालोद*
🔬 *बालोद जिले को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन*🚑
*14 प्रकार के साक्ष्य संग्रहण, वैज्ञानिक जांच एवं विश्लेषण की सुविधाओं से लैस*



भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं छत्तीसगढ़ शासन की पहल से बालोद जिले को अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन प्राप्त हुई है। इसके माध्यम से अब घटनास्थल पर ही त्वरित वैज्ञानिक जांच, साक्ष्य संग्रहण एवं विश्लेषण संभव होगा, जिससे जांच अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनेगी।
👮♂️ पुलिस अधीक्षक, बालोद श्री योगेश कुमार पटेल ने बताया कि इस सुविधा से घटनास्थल पर ही साक्ष्यों का वैज्ञानिक संरक्षण एवं परीक्षण संभव होगा। इससे साक्ष्य खराब होने की संभावना कम होगी, जांच की गुणवत्ता बेहतर होगी तथा न्याय प्रक्रिया को गति मिलेगी।
🏛️ नगर पालिका अध्यक्ष, बालोद श्रीमती प्रतिभा चौधरी ने कहा कि आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित यह वैन पुलिस की कार्यक्षमता को नई मजबूती प्रदान करेगी। इससे आमजन को त्वरित सहायता मिलेगी और सुरक्षा व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने बालोद पुलिस के कार्यों की सराहना की।
🌿 उपाध्यक्ष, राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित श्री यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि तकनीक आधारित पुलिसिंग वर्तमान समय की आवश्यकता है। यह पहल अपराध जांच को मजबूत करने के साथ-साथ न्याय प्रणाली में जनता का विश्वास बढ़ाएगी।
🧪 वैज्ञानिक अधिकारी, FSL डॉ. स्मिता रानी भारदीय ने बताया कि वैन में घटनास्थल पर ही विभिन्न प्रकार के साक्ष्यों की जांच हेतु अत्याधुनिक किट्स एवं उपकरण उपलब्ध हैं, जिससे जांच को त्वरित एवं सटीक बनाया जा सकता है।
🔎 प्रमुख फॉरेंसिक किट्स (14)
क्राइम सीन सुरक्षा, सामान्य जांच, साक्ष्य संग्रहण, फिंगरप्रिंट, फुटप्रिंट/टायर मार्क, फॉरेंसिक लाइट, जैविक साक्ष्य (ब्लड/डीएनए), नार्कोटिक्स, विस्फोटक, आगजनी, GSR एवं बैलिस्टिक जांच से संबंधित सभी आवश्यक किट्स उपलब्ध हैं।
🔹 उपकरण एवं सहायक सामग्री
माइक्रोस्कोप, लैपटॉप-प्रिंटर, CCTV कैमरा, वेटिंग मशीन, DSLR कैमरा, मिनी-रेफ्रिजरेटर, LED स्क्रीन, बॉडी कैमरा (GPS), पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, बारकोड स्कैनर-प्रिंटर, जनरेटर, डिजिटल जांच किट एवं मैग्निफाइंग लेंस जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
👥 कार्यक्रम में उपस्थिति
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्री विकास पाटले, डीएसपी श्री राजेश बागड़े ,डीएसपी श्रीमती श्रुति चक्रवर्ती, डीएसपी श्रीमती माया शर्मा ,रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
🚔 *बालोद पुलिस*
⚡ *त्वरित जांच*
*सटीक साक्ष्य*
*वैज्ञानिक विश्लेषण*
*सशक्त न्याय*⚖️




