छत्तीसगढ़
राज्यपाल श्री रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमेन तोमन साहू ने की मुलाकात

राज्यपाल श्री रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमेन श्री तोमन साहू ने मुलाकात की। इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों, सदस्यता अभियान तथा आगामी विश्व रेडक्रॉस दिवस के आयोजन के संबंध में राज्यपाल द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।
राज्यपाल ने 8 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर राज्य एवं जिला शाखाओं में वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों को रेडक्रॉस स्टीकर लगाकर दान संग्रहण कार्यक्रम चलाएं। 

साथ ही राज्यपाल ने प्रदेश के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को जूनियर रेडक्रॉस और यूथ रेडक्रॉस से जोड़ने के निर्देश दिये।इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के राज्यप्रतिनिधि श्री युवराज देशमुख और कोषाध्यक्ष श्री संजय पटेल उपस्थित थे।




