Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

कांकेर शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त कार्यवाही। 🔴 सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी । 🔴 गलत पार्किंग करने वाले वाहनों पर लॉक लगाकर चालानी कार्यवाही ।

📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर
📅 दिनांक – 24.04.2026

🔴 कांकेर शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त कार्यवाही।
🔴 सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी ।
🔴 गलत पार्किंग करने वाले वाहनों पर लॉक लगाकर चालानी कार्यवाही ।

🔴 शहर में सुगम एवं व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने पर जोर।

🟨श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में कांकेर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस कांकेर एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया।
🟩संयुक्त टीम ने भ्रमण के दौरान दुकानदारों को उनके प्रतिष्ठानों के बाहर सड़क एवं फुटपाथ पर रखे गए सामान को तत्काल हटाने हेतु समझाइश दी। साथ ही संबंधित दुकानदारों को विधिवत नोटिस जारी कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर अतिक्रमण हटाने निर्देशित किया गया।
🟨दुकानदारों को दुकान के सामने किसी भी प्रकार का सामान बाहर न रखने तथा ग्राहकों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया। वहीं आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को भी निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की समझाइश दी गई, जिससे यातायात बाधित न हो।
अभियान के दौरान गलत तरीके से खड़े किए गए वाहनों पर लॉक लगाकर चालानी कार्यवाही की गई तथा सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाकर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया गया।

📢कांकेर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि शहर की सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें ,यातायात नियमों का पालन करें, नशे में वाहन न चलाएं एवं हेलमेट/सीट बेल्ट का अनिवार्य रुप से उपयोग करें।

◽यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर शॉर्ट वीडियो बनाकर हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर सूचना देवे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!